
परिवार में अकेला कमाने वाला था मंगेश...पत्नी भी है प्रेग्नेंट, मुंबई नाव हादसे में हुई थी नेवी कर्मचारी की मौत
AajTak
मुंबई नाव हादसे में जान गंवाने वाले नेवी कर्मचारी मंगेश केलशीकर के परिवार ने राज्य और केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है. उनके परिवार ने कहा कि मंगेश पर घर की सारी जिम्मेदारी थी. उसके अचानक चले जाने से हम लोगों को बड़ा सदमा लगा है. राज्य और केंद्र सरकार हमारे परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए.
मुंबई में बुधवार को हुए हादसे में अपनी जान गंवाने वाले नेवी कर्मचारी मंगेश केलशीकर के परिवार ने गुरुवार को परिवार ने राज्य और केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है. परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर में अकेला कमाने वाला था और उसके परिवार में मां, भाई, पत्नी और एक पांच साल का बेटा भी है. साथ ही परिवार ने बताया कि मंगेश की पत्नी गर्भवती भी हैं.
दरअसल, बुधवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते वक्त एक बोट नेवी के जहाज से टकरा गई थी, जिसमें नेवी कर्मचारी मंगेश केलशीकर समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी.
मंगेश के परिवार का कहना है कि मंगेश घर में अकेला कमाने वाला था. उसके परिवार में मां, भाई, पत्नी, एक पांच साल का बेटा है. इस वक्त उनकी पत्नी गर्भवती भी हैं. मंगेश पर घर की सारी जिम्मेदारी थी. उसके अचानक चले जाने से हम लोगों को बड़ा सदमा लगा है. राज्य और केंद्र सरकार हमारे परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए.
क्या बोले पड़ोसी
मंगेश के पड़ोस में रहने वाली कविता ने कहा कि वह (मंगेश) स्वभाव का बहुत अच्छा था. हर कार्य में शामिल होता था. बहुत ही मिलनसार लड़का था, उसकी उम्र नहीं थी. उसकी पत्नी और एक छोटा बच्चा और 3 महीने की उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है. ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. मैं अपील करती हूं कि शासन की तरफ से उसको मदद मिले, क्योंकि उसके पीछे कोई नहीं है.
एक अन्य पड़ोसी ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत शॉकिंग है. हमेशा उनके साथ हमारा उठना बैठना था. एक आवाज में दौड़े आते थे, कोई भी कम बोल दो, मंगेश भाई यह मदद की जरूरत है तो कभी-भी मना किया. बहुत अच्छे थे, उनकी पत्नी भी बहुत अच्छी है, उसका छोटा बच्चा है. हमारा सबसे यही अपील है कि कि उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद करें.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









