
‘परिवार पर बोझ मत बनो’ सुसाइड नोट लिखकर 16 साल की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे वेस्ट में 16 साल की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा- ‘परिवार पर बोझ मत बनो, खुश रहो’. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ठाणे वेस्ट इलाके में सोमवार को एक 16 साल की किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार यह घटना शाम करीब 4 बजे की है. लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ रहती थी. अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग भी इस खबर से हैरान रह गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
14वीं मंजिल से लगाई छलांग पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने मोगरपाड़ा इलाके की शुभशंकेत को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी. वह अपने घर की बालकनी से नीचे कूदी थी. घटना के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. अचानक गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की.
सुसाइड नोट में लिखा संदेश मौका-ए-वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक उस नोट में लिखा था- “परिवार पर बोझ मत बनो, खुश रहो.” इस संदेश ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी किस मानसिक स्थिति से गुजर रही थी. फिलहाल नोट की हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. परिवार से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना के तुरंत बाद किशोरी को ओवले इलाके के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्जठाणे पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी तरह की साजिश या आपराधिक एंगल की आशंका नहीं है. पुलिस परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. अधिकारी ने साफ कहा कि अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि जांच पूरी होने तक सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा. इस घटना ने एक बार फिर किशोर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








