
परिवार ने ही बनाया सेक्स स्लेव, झकझोर कर रख देगी लड़की की कहानी
AajTak
34 साल की जेस को भयानक यातनाओं से गुजरना पड़ा था. अपने परिवार के लोगों ने ही जेसा के साथ अत्याचार किया. लेकिन अब जेसा अन्य लड़कियों की मदद कर रही हैं.
34 साल की जेसा डिलो क्रिस्प कनाडा के टोरंटो की रहने वाली हैं. जेसा डिलो क्रिस्प एक वक्त में भीषण यौन हिंसा का सामना कर चुकी हैं, लेकिन अब वह दूसरी लड़कियों की मदद करने के लिए काम कर रही हैं. जेसा बताती हैं कि उनके परिजनों ने उनका बचपन में शोषण किया. और फिर उन्हें बेच दिया. इसके बाद उन्हें सेक्स स्लेव के रूप में लंबे वक्त तक रहना पड़ा.
बाद में जेसा को एक अंजान परिवार ने सहारा दिया. उनकी पढ़ाई करवाई और शादी भी करवाई. जेसा ने जैसा खुद झेला, वैसा और कोई न झेले, ऐसे बच्चों की मदद के लिए उन्होंने एक NGO बनाया है. जेसा ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की दर्दनाक हकीकत शेयर किया. इसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि जेसा की कहानी किसी को भी झकझोर कर रख देगी.
जेसा ने बताया कि जब वह छोटी थी तब परिजनों ने ही यौन शोषण किया. जेसा का कहना है कि वह स्कूल नहीं जा पाती थीं. उन्हें ये कहा जाता था कि छोटी लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं.
वह एक होटल में काम करती थीं और रात में परिजन उन्हें दूसरे लोगों के पास भेजते थे. काफी दिनों तक अत्याचार सहने के बाद जेसा Kansas City पहुंचीं. जहां वह एक महिला से मिलीं. महिला उसे कोलोराडो के सेफ हाउस ले गई. लेकिन फिर जेसा का वीजा एक्सपायर हो गया, ऐसे में उन्हें दोबारा कनाडा भेजा गया.
तब जेसा ने फैसला किया कि वह वैंकुवर में रहेंगी. लेकिन यहां भी एक महिला ने मदद देने के बहाने पहले तो उसकी लाइफ की सारी बातें जान ली. फिर उसके साथ धोखा दिया. जेसा के साथ इसी दौरान गैंगरेप किया गया.
जेसा दोबारा वहां से भागकर कोलोराडो में मौजूद सेफ हाउस में अप्रैल 2010 में पहुंच गईं. यहां उसकी मदद कुछ लोगों ने वीजा दिलवाने में की.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








