
परिणीति चोपड़ा को वक्त नहीं देते राघव चड्ढा? पति से एक्ट्रेस ने मांगा वादा, राघव बोले- नेता के वादे...
AajTak
परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव चड्ढा संग अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो उनसे कुछ सवाल पूछती नजर आईं. इसी बीच एक्ट्रेस ने राघव से उनका समय मांगा, जिसपर पॉलीटीशियन ने मजेदार जवाब दिया.
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस वक्त अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. वो जल्द मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं, लेकिन यूट्यूब पर काफी एक्टिव दिख रही हैं. कुछ दिनों पहले अपने चैनल पर व्लॉग डालने के बाद, परिणीति अब एक और फन वीडियो लेकर आ गई हैं जिसमें उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को सवालों के कटघरे में रखा है.
क्या पत्नी परिणीति को वक्त नहीं देते पति राघव चड्ढा?
परिणीति ने यूट्यूब पर 'फेक टॉक शो' नाम से एक सीरीज की शुरुआत की है जिसमें उनके पहले गेस्ट के रूप में पति राघव आए. इस दौरान दोनों के बीच काफी मस्ती-मजाक हुआ. राघव और परिणीति ने इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें भी शेयर की. राघव, जो पेशे से एक पॉलीटीशन हैं, उन्होंने बताया कि शादी से पहले वो काम के सिवाए खुद को समय नहीं दे पाते थे.
लेकिन अब 'वर्क लाइफ बैलेंस' वाला सिस्टेम उन्होंने भी अपना लिया है. हालांकि परिणीति चाहती हैं कि राघव उन्हें और टाइम दें. जिसे सुनकर पॉलीटीशन ने कहा कि वो फिर काम छोड़ देते हैं. राघव ने आगे ये भी खुलासा किया कि वो संसद सेशन पोस्टपोन होने के बाद ही परिणीति को टाइम दे पाए हैं. ऐसे में वो सक्सेसफुली अपने वर्क और लाइफ को बैलेंस कर पाए हैं.
परिणीति ने इसके बाद एक कहावत कही, जिसपर राघव का मजेदार कमेंट सामने आया. एक्ट्रेस ने जब कहा कि शादी से पहले लड़के क्या-क्या सपने दिखाते हैं और फिर बाद में वो बदल जाते हैं. तो इसपर राघव ने कहा कि नेता के वादे तो... दोनों इस बात पर खुलकर हंसते नजर आए.
पति राघव को स्कूबा डाइविंग सिखाएंगी परिणीति

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











