
परिणीति को कपिल शर्मा ने पहले कहा 'बेबी', फिर बुलाया दीदी, बदले सुर
AajTak
हर हफ्ते कपिल शर्मा शो अपने नए एपिसोड्स लेकर आते हैं. ऑडियन्स को गुदगुदाते हैं. इस बारी 'कोड नेम तिरंगा' की टीम कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचने वाली है. एपिसोड में खुलेआम परिणीति चोपड़ा के साथ कपिल शर्मा फ्लर्ट करते दिखेंगे. कपिल ने प्रोमो वीडियो शेयर किया है जो काफी मजेदार है.
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर वीकेंड दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने नए एपिसोड्स के साथ हाजिर हो जाता है. इस बारी 'कोड नेम तिरंगा' की टीम कपिल शर्मा के शो के सेट पर आने वाली है. परिणीति चोपड़ा, शरद केलकर, हार्डी संधु, रजित कपूर और डायरेक्टर रिभू दास गुप्ता एपिसोड का हिस्सा होने वाले हैं. कपिल शर्मा ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह परिणीति चोपड़ा संग खुलेआम फ्लर्ट करते दिख रहे हैं.
कपिल ने किया परिणीति से फ्लर्ट परिणीति जैसे ही सेट पर एंटर होती हैं, कपिल शर्मा उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, 'वेलकम टू माई शो. वेलकम टू माय हार्ट बेबी'. इसपर परिणीति कॉमेडियन को याद दिलाते हुए कहती हैं कि आज के एपिसोड में मेरे मम्मी-पापा भी आए हुए हैं. जैसे ही कपिल शर्मा यह सुनते हैं, उनके सुर बदल जाते हैं. परिणीति चोपड़ा को जहां वह 'बेबी' कह रहे थे, वहीं, वह उन्हें 'दीदी' कह देते हैं. कपिल को अचानक से यूं बदलते देख सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं.
इस एपिसोड में सिर्फ इतना ही नहीं, कपिल शर्मा, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की खिल्लियां उड़ाते भी नजर आने वाले हैं. शरद केलकर को कपिल 'गुलाम अली साहब' का नाम देकर छेड़ते हैं, जब वह बता रहे होते हैं कि रियल लाइफ में वह थोड़े संस्कारी टाइप हैं और फिल्मों पर वह भारी-भरकम रोल करना पसंद करते हैं. इसके अलावा हार्डी संधु के गाने 'सिंड्रेला' को लेकर कीकू शारदा मजाक उड़ाते भी दिखते हैं, जिसपर कपिल, कॉमेडियन को 'सिलेंडर' कहकर बुलाते हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह का रूप धारण कर एक कॉमेडियन शो में आए मेहमानों को गुदगुदाने की कोशिश करता भी इस प्रोमो में नजर आ रहा है.
'द कपिल शर्मा शो' में इस बारी कॉमेडियन्स की पूरी टीम बदली हुई है. कुछ महीनों पहले ही शो शुरू हुआ है. कपिल शर्मा हर वीकेंड अपने सेट पर किसी न किसी फिल्म की स्टार कास्ट को बुलाकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं. हाल ही के एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए टीवी के मशहूर कॉमेडियन्स को शो में बुलाया था. वहीं, फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' की बात की जाए तो इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. शरद केलकर और हार्डी संधु भी फिल्म का हिस्सा हैं. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन रिभू दास गुप्ता ने संभाला है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










