
पराली पर जुर्माना डबल... लेकिन दिल्ली की दमघोंटू हवा के लिए असली विलेन हैं आपकी गाड़ियां! समझें कैसे
AajTak
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने अब पराली जलाने पर जुर्माना डबल कर दिया है. अब पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा. लेकिन दिल्ली की दमघोंटू हवा के लिए पराली नहीं, बल्कि गाड़ियां हैं.
राजधानी दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है. हालांकि, हवा में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन दिल्ली में अब भी प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' स्थिति में बना हुआ है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, कुछ दिन से दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हो रहा है. लेकिन बुधवार को दिल्ली में AQI का स्तर 352 पर था. AQI का स्तर 301 से 400 के बीच रहने पर इसे 'बेहद खराब' की श्रेणी में रखा जाता है. अगर AQI का स्तर 400 के पार हुआ तो इसे 'गंभीर' माना जाता है.
दिल्ली में हर साल की यही कहानी है. सर्दियां आने से पहले ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है और दिल्ली की हवा दमघोंटू हो जाती है. प्रदूषण कम करने के लिए तमाम उपाय अपनाए जाते हैं. इन उपायों में पराली जलाने पर जुर्माना भी शामिल होता है. पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने जुर्माना बढ़ा दिया है.
अगर दो एकड़ से कम जमीन वाला किसान पराली जलाता है तो उसे 5 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. अगर किसान के पास 2 से 5 एकड़ की जमीन है तो 10 हजार और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले को 30 हजार रुपये का जुर्माना चुकाना पड़ेगा.
पराली से कितना प्रदूषण?
आमतौर पर दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजहों में से एक पराली जलाने को भी माना जाता है. लेकिन स्टडी से पता चलता है कि पराली जलाने से दिल्ली में उतना प्रदूषण नहीं बढ़ता, जितना शोर मचाया जाता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









