
'परवाह नहीं, लोग क्या कहते', 21 साल छोटे लड़के से महिला को हुआ इश्क!
AajTak
दो शादियां टूटने के बाद 46 साल की एक महिला को 25 साल के लड़के से प्यार हो गया. दोनों ऑनलाइन मिले थे. अब वे शादी करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने ट्रोल को जवाब दिया. महिला ने कहा कि उसे कोई परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं.
46 साल की एक महिला को अपने से 21 साल छोटे लड़के को डेट करने के कारण ट्रोल का शिकार होना पड़ा. महिला का दो बार तलाक हो चुका है. अब वो 25 साल के एक लड़के को डेट कर रही है. ट्रोल करने वालों को उसने करारा जवाब दिया है. महिला ने कहा कि उसे कोई परवाह नहीं कि लोग क्या सोचते हैं. वो अपने पार्टनर को प्यार करना जारी रखेगी.
महिला का नाम सारा प्रिंसेज है. वह अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली हैं और पेशे से ब्यूटीशियन हैं. अपनी दो शादियों के टूटने के बाद सारा नए जीवनसाथी की तलाश में थीं. तभी ऑनलाइन उनकी मुलाकात 25 साल के ट्रेंटन अपशॉ से हुई. ट्रेंटन कारपेंटर का काम करता है.
करीब 9 महीने तक सोशल मीडिया पर उनकी बात हुई. फिर मुलाकात हुई और ये मुलाकात कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला. अब सारा और ट्रेंटन कहते हैं कि हम कभी ना अलग होने वाली जोड़ी बन गए हैं. हालांकि, सारा को उम्मीद नहीं थी कि उनका नया प्रेमी उनसे 21 साल छोटा होगा.
द मिरर के मुताबिक, अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा- ट्रेंटन को गले लगाने पर मैंने सेफ फील किया. उसकी मौजूदगी दिल को सुकून देने वाली थी. कुछ तो अलग था. एक ऐसा जादुई अहसास जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया था. यह ऐसा था जैसे हम एक दूसरे के साथ रहने के लिए बने थे.
इस तरह कुछ ही दिनों बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया. कपल ने उम्र को बस एक नंबर के तौर पर लिया और हंसी-खुशी जीवन बिताने लगे. हालांकि, जब वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हैं. मगर ट्रोल से बेपरवाह कपल अपनी लाइफ में बिजी है.
सारा ने कहा कि कोई कितना भी ट्रोल करे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए. सारा ने अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सबकुछ बढ़िया चल रहा है. वे जल्द ही शादी की योजना बना रहे हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












