
परमाणु ड्रीम...क्या उत्तर कोरिया की राह पर जा रहा बांग्लादेश? पाकिस्तान डॉक्ट्रिन खतरनाक
AajTak
ढाका यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बांग्लादेश को पाकिस्तान की मदद से परमाणु सक्षम बनाने की बात कही है. साथ ही कहा कि बांग्लादेश को परमाणु हथियारों की तैनाती भारत के साथ लगती सीमाओं पर करनी चाहिए. बांग्लादेश में उठ रही परमाणु हथियारों की इस मांग ने उत्तर कोरिया के उस दौर को याद करने पर मजबूर कर दिया है जब...
शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद से लगातार बांग्लादेश से 'भारत विरोधी' बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच, ढाका यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बांग्लादेश को पाकिस्तान की मदद से परमाणु सक्षम बनाने की बात कही है. साथ ही कहा कि बांग्लादेश को परमाणु हथियारों की तैनाती भारत के साथ लगती सीमाओं पर करनी चाहिए. बांग्लादेश में उठ रही परमाणु हथियारों की इस मांग ने उत्तर कोरिया के उस दौर को याद करने पर मजबूर कर दिया है जिसने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था. लेकिन दिलचस्प है कि उस कहानी के केंद्र में भी पाकिस्तान था...
क्या था उत्तर कोरिया का परमाणु डॉक्ट्रिन
कोरिया के इलाकों में अशांति की खबरें किसी से छिपी नहीं हैं. 1950 के दौर में भी कोरियाई युद्ध में लाखों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी. इस लड़ाई के बाद उत्तर कोरिया को लगा था कि परमाणु हथियार होने चाहिए. क्योंकि उत्तर कोरिया को लगता था कि अमेरिका उसपर परमाणु हमला कर सकता है.
फिर उत्तर कोरिया ने शुरू किया काम... कोरियाई युद्ध खत्म होने के बाद उत्तर कोरिया ने परमाणु शक्ति बनने पर काम शुरू किया. इसमें उसे सबसे भरोसेमंद दोस्त के रूप में पाकिस्तान का साथ मिला. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु को लेकर गोपनीय डील हुई.
पाकिस्तान से हुई गोपनीय डील
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने मिसाइल विकसित करने में पाकिस्तान की मदद की और पाकिस्तानी वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान के रिसर्च सेंटर ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार विकसित करने में सहायता दी. बता दें कि पाकिस्तान को न्यूक्लियर स्टेट बनाने का श्रेय कदीर खान को ही दिया जाता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







