
परमाणु ऊर्जा, खाद और स्पेयर पार्ट्स की डील... जानें- PM मोदी के रूस दौरे से क्या-क्या मिला
AajTak
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के बारे में बताते हुए विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि बातचीत में ऊर्जा और उवर्रक की सप्लाई पर पीएम का फोकस रहा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं. वहां सोमवार को उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अनौपचारिक मुलाकात की तो वहीं, आज यानी मंगलवार को पुतिन ने पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी का सम्मान है.
पीएम ने कहा कि पुतिन के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत हुए हैं और हर बार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं. वहीं पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और रूस के बीच कई समझौते हुए हैं. भारत और रूस 2030 तक 100 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर रख रहे हैं. बैठक के बाद विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा दोनों देशों नेका आर्थिक संबंधों पर सबसे ज्यादा फोकस है.
वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात के बारे में बताते हुए विनय क्वात्रा ने कहा कि बातचीत में ऊर्जा और उवर्रक की सप्लाई पर पीएम का फोकस रहा.
इन विषयों पर रहा फोकस-
रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग विकसित करने की योजना है जिसमें निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं -
भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित गैर-टैरिफ व्यापार बाधाओं को खत्म करने की आकांक्षा.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









