
पप्पू यादव कल पूर्णिया से करेंगे नामांकन, एक्शन नहीं ले सकेगी कांग्रेस! जानिए कहां फंसा पेच
AajTak
कांग्रेस में हाल ही में पार्टी का विलय कर शामिल हुए पप्पू यादव ने 4 अप्रैल गुरुवार को नामांकन करने का ऐलान किया हुआ है. इस सीट को लेकर बयानबाजी भी लगातार जारी है. जहां पप्पू यादव अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और अब आरजेडी के सिंबल पर भी पूर्णिया से चुनाव लड़ने को तैयार हैं तो वहीं तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में साफ कह दिया है कि वह पप्पू यादव को उम्मीदवार बनने नहीं देंगे.
पूर्णिया सीट को लेकर बिहार की सरगर्मी तेज है. एक तरफ महागठबंधन में आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती यहां से नामांकन कर चुकी हैं तो वहीं कांग्रेस में हाल ही में पार्टी का विलय कर शामिल हुए पप्पू यादव ने 4 अप्रैल गुरुवार को नामांकन करने का ऐलान किया हुआ है. इस सीट को लेकर बयानबाजी भी लगातार जारी है. जहां पप्पू यादव अपने फैसले पर अड़े हुए हैं और अब आरजेडी के सिंबल पर भी पूर्णिया से चुनाव लड़ने को तैयार हैं तो वहीं तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में साफ कह दिया है कि वह पप्पू यादव को उम्मीदवार बनने नहीं देंगे.
माना जा रहा है कि पूर्णिया सीट के आरजेडी के खाते में जाने से पप्पू यादव का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है. यही कारण है कि वह अब महागठबंधन से इतर पूर्णिया से नामांकन करने जा रहे हैं. चर्चा है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन कर सकते हैं. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि अगर पप्पू यादव नामांकन करते हैं तो कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा. इस बीच बताया है कि कांग्रेस पप्पू यादव पर एक्शन लेने की स्थिति में नहीं होगी.
सूत्रों की मानें तो पप्पू यादव कभी भी औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए ही नहीं. न ही उन्होंने आधिकारिक रूप से अपनी पार्टी का विलय नहीं किया है, केवल घोषणाएं की गईं. दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के घोषणा के बाद उन्हें औपचारिकताओं के लिए सदाकत आश्रम, पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय जाना था, जो उन्होंने कभी नहीं किया. इसलिए, अगर वे कल पूर्णिया से अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो तकनीकी रूप से कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती है.
पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर अड़े हैं पप्पू यादव
बता दें कि इससे पहले पप्पू यादव ने आजतक से बातचीत में कहा था कि वह मर जाएंगे मगर पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया सीट पर हमेशा से कांग्रेस की ही दावेदारी रही है और कांग्रेसी यहां से हमेशा चुनाव लड़ती रही है. आरजेडी कभी पूर्णिया से चुनाव नहीं लड़ी. उन्होंने कहा कि आरजेडी मुझे बांधना चाहती है. अब राजनीति बहुत गंदी हो गई है. आरजेडी ने आखिर किस आधार पर पूर्णिया और सुपौल सीट ले लिया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि पप्पू यादव चुनाव नहीं लड़े और मुझे बांध दिया जाए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति मेरी पूरी आस्था है. मैं बिहार में कांग्रेस को नंबर वन पार्टी बनाना चाहता हूं. लालू प्रसाद चाहते थे कि मैं मधेपुरा से चुनाव लड़ूं.
पप्पू यादव के नॉमिनेशन की जानकारी नहीं: कांग्रेस

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








