
पप्पलप्रीत, किरणदीप, बुक्कनवाला, तूफान सिंह... ISI हैंडलर से खालिस्तानी एजेंडे की साजिश तक... ये हैं अमृतपाल के राइट हैंड
AajTak
दुबई से लौटने के महज छह महीने के भीतर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब में पॉपुलर हो गया. वह एक ड्राइवर से वारिस पंजाब दे का चीफ बन गया, खुद की सेना खड़ी कर ली. महंगी गाड़ियों का काफिला और अवैध हथियारों का जखीरा तैयार कर लिया. किसी शख्स के लिए इतने कम समय में अकेले यह सब कर पाना आसान नहीं होता. जानते हैं अमृतपाल के पीछे कौन लोग थे, जो उसे इतना सपोर्ट कर रहे थे.
अमृतपाल सिंह... जिसने अपने केश कटवा दिए, दाढ़ी नहीं रखता था, जो धार्मिक बातों से दूर रहता था, लड़कियों से अश्लील बातें करता था, वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, दुबई में ड्राइवर था... वह अचानक पंजाब लौटता है और छह महीने के भीतर भारत में खालिस्तान की चाहत रखने वालों को अगुआ बन जाता है. दीप सिद्धू की मौत के बाद वारिस पंजाब दे का स्वघोषित जत्थेदार बन बैठा. खुफिया एजेंसी को पता चला है कि अमृतपाल को आईएसआई के इशारे पर भारत में अशांति और आतंक फैलाने के लिए पंजाब भेजा गया है. वह यहां युवाओं का ब्रेनवॉश करने लगा. उन्हें आत्मघाती हमले के लिए उकसाने लगा. खुद की आर्मी तक बना डाली. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने कम समय में वह कैसे कुछ लोगों का लीडर बन गया. उसे लोकल नेटवर्क खड़ा करने में कौन मदद कर रहा था, उसकी फंडिंग कहां से हो रही थी, लोगों के बीच उसे फेमस करने के पीछे किसका माइंड था. आइए जानते हैं अमृतपाल के राइट हैंड की लिस्ट में कौन-कौन था शामिल-
'वारिस' नहीं 'दुश्मन' पंजाब दा... पढ़ें अमृतपाल और खालिस्तानियों के नापाक मंसूबों का कच्चा चिट्ठा
किरणदीप कौर: अमृतपाल ने 10 फरवरी को ब्रिटेन में रहने वाली एनआरआई लड़की किरणदीप कौर से शादी की थी. सूत्रों के मुताबिक कल पुलिस ने अमृतपाल की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में किरणदीप कौर से पूछताछ की थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी. पुलिस को आशंका है कि किरणदीप को अमृतपाल को हो रही विदेशी फंडिंग की जानकारी थी.
दलजीत सिंह कलसी: अमृतसर का रहने वाला कलसी अमृतपाल का फाइनेंसर था. पुलिस की जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अमृतपाल के बीच की कड़ी था. पाकिस्तान के कई देशों में स्थित महावाणिज्य दूतावासों में तैनात अफसरों से संपर्क में था. विदेशों से फंडिग के लिए उसने स्टर्लिंग इंडिया एजेंसी नाम की एक कंपनी बनाई थी. पड़ताल में पता चला कि पिछले दो साल में विदेश से करीब 35 करोड़ रुपये उसने जुटाए थे. इस राशि का बहुत सा हिस्सा उसने अमृतपाल और वारिस पंजाब दे पर खर्च किया था. फिलहाल कलसी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











