
पनामा और ग्रीनलैंड के बाद अब यूक्रेन के परमाणु प्लांट, क्यों ट्रंप ने दिया उनपर अमेरिकी कंट्रोल का प्रस्ताव?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में कह दिया कि यूक्रेनी नागरिकों को सबसे बेहतर सुरक्षा तभी मिलेगी, जब वहां के न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका के पास आ जाएं. वाइट हाउस आने के बाद से ट्रंप कभी पनामा तो कभी ग्रीनलैंड कब्जाने की बात करते रहे, इस कड़ी में अब यूक्रेन के परमाणु प्लांट भी जुड़ गए. सोवियत संघ के अलग होने के बाद कीव के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर आर्सेनल था.
अमेरिका में सत्ता पलट के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर उम्मीद बंधी थी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार जंग रोकने पर बयान दे रहे थे. हालांकि ये तय हो चुका कि इसमें नेगोशिएशन में रूस का पलड़ा भारी रहेगा. अब ट्रंप ने यूक्रेन में मौजूद न्यूक्लियर प्लांट्स पर मालिकाना हक पाने की भी कोशिश शुरू कर दी है. नब्बे के दशक में यूक्रेन अगर अपने हथियार सरेंडर न करता तो दुनिया की तीसरी बड़ी परमाणु ताकत हो सकता था.
रूस और यूक्रेन में मध्यस्थता करते हुए हाल में ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की और इसी दौरान एक बेहद अजीब सा आइडिया दिया. उन्होंने कहा कि यूएस अगर वहां बने न्यूक्लियर प्लांट्स को टेकओवर कर ले तो इससे यूक्रेन के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा फायदा हो सकेगा. एकदम अचानक आए इस प्रस्ताव को जेलेंस्की ठुकरा चुके. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट देश के हैं और उनका निजीकरण नहीं हो सकता, यही कहते हुए जेलेंस्की ने फिलहाल इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया.
यूक्रेन में स्थित जापोरिझिझिया न्यूक्लियर प्लांट पर लड़ाई शुरू होने के बाद से रूस का कब्जा है. जेलेंस्की ने यह इशारा भी दिया कि ट्रंप शायद इसी की बात कर रहे हों. अगर ऐसा है तो यूक्रेन का उससे खास लेना-देना नहीं होगा. बात चाहे जो हो, ये पक्का है कि अमेरिका की यूक्रेन में, खासकर उसके परमाणु प्लांट्स में खासी दिलचस्पी है. यूक्रेन को साल 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर आर्सेनल विरासत में मिला था. अमेरिका और रूस के बाद वो टॉप पर था, हालांकि उसे सारे हथियार सरेंडर करने पड़े.
क्या यूक्रेन को मजबूर किया गया था तकनीकी रूप से हां. दरअसल, कीव के पास हथियार तो थे, लेकिन सभी सोवियत यूनियन के बनाए हुए थे. इनका लॉन्च कोड और कंट्रोल सिस्टम मॉस्को के पास था. यानी यूक्रेन के पास वेपन थे तो लेकिन वो चाहने पर भी उन्हें अपनी मर्जी से ऑपरेट नहीं कर सकता था. यह वैसा ही था जैसे किसी के पास गाड़ी तो हो, लेकिन चाबी किसी और के पास.
इन हथियारों की मेंटेनेंस बेहद महंगी थी. बता दें कि न्यूक्लियर वेपन्स को संभालने और सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर रिसोर्स की जरूरत होती है. बाकी दोनों देशों के पास पैसे से लेकर साइंटिस्ट्स की टीम थी लेकिन यूक्रेन के पास ये नहीं था. जो टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर था भी, वो कमजोर हाल था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









