पद्म भूषण से नवाजे गए कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया. समारोह में कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कुमार मंगलम इस सम्मान को हासिल करने के साथ ही बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं.
देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में बिड़ला को सम्मानित किया. समारोह में कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
कुमार मंगलम बिड़ला इस सम्मान को हासिल करने के साथ ही बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं. इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. दादा बसंत कुमार बिड़ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला था. वहीं उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए थे.
इस अवॉर्ड को ग्रहण करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से दिशा दिखाई है. ये सम्मान हासिल करना बेहद सुखद है. मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. मैं इस अवॉर्ड को 36 देशों के अपने 1 लाख 40 हजार साथियों की ओर से ग्रहण कर रहा हूं. आदित्य बिरला ग्रुप ने जिंदगियों को समृद्ध करने में जो भूमिका निभाई है ये अवॉर्ड उसे मान्यता देता है.
President Droupadi Murmu presents Padma Bhushan to Shri Kumar Mangalam Birla for Trade & Industry. He is the Chairman of the Aditya Birla Group. The Group has over a century old legacy. One of the first Indian groups to venture abroad, it has acquired widespread global presence. pic.twitter.com/J6L0XyTxMC
36 देशों में फैला है कारोबार
महज 28 वर्ष की उम्र में बिड़ला ग्रुप की कमान संभालने के बाद कुमार मंगलम बिड़ला ने जिस तरह से इसका विस्तार किया, वो एक मिसाल है. लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले कुमार मंगलम बिड़ला चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. वे आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं जिसका कारोबार छह महाद्वीपों के 36 देशों में फैला हुआ है. ये ग्रुप करीब 140,000 लोगों को रोजगार दे रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










