
पत्नी से था नाबालिग का अफेयर, किडनैप कर दोस्त से कराया कुकर्म
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग को एक व्यक्ति ने पत्नी से अफेयर होने के शक में किडनैप कर लिया. फिर उसके दोस्त से कुकर्म करवाया.
नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी के साथ अफेयर के संदेह में एक व्यक्ति ने नाबालिग को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ उसके दोस्त से कुकर्म करवाया है. मामले में इमामवाड़ा पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष उके (40) इंदिरा नगर, जाटतरोडी को गिरफ्तार किया है. सुभाष पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं. कुछ समय पहले भी मारपीट और पुलिस पर आरोप लगाकर वह चर्चा में आया था.
दोस्त से कराया कुकर्म
पुलिस के अनुसार सुभाष को 17 वर्षीय नाबालिग का उसके पत्नी के साथ अफेयर होने का संदेह था. 15 फरवरी की सुबह नाबालिग मेडिकल चौक पर अपने तीन मित्रों का इंतजार कर रहा था. तभी सुभाष कार में सवार होकर वहां आया. उसने नाबालिग युवक और उसके हम उम्र मित्रों को अंभोरा में घुमाने के लिए चलने का झांसा दिया. जिसके बाद वह नाबालिग और उसके तीनों मित्रों को अंभोरा ले गया.
यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्र से कुकर्म और दोस्त का 'खूनी' इंतकाम... दिल्ली में ट्यूटर पर जानलेवा हमला
यहां सुनसान देखकर नाबालिग घबरा गया और सुभाष से वहां लाने की वजह पूछने लगा. इस पर सुभाष ने कहा कि 'मेरी पत्नी से तेरा लफड़ा है' और चाकू से हमला कर दिया. जिससे नाबालिग घायल हो गया. घायल करने के बाद उसने नाबालिग के एक मित्र को कुकर्म करने के लिए मजबूर किया. ऐसे में चाकू के डर से साथी ने कुकर्म किया.
पुलिस ने आरोपी को किया गरिप्तार

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







