
पत्नी संग रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, किया KISS, शादी की सालगिरह विश कर बोले- जो सब कुछ...
AajTak
फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि वह सब कुछ बेहतर महसूस कराती हैं.
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सबसे पॉपुलर और पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का मामला हो या मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने का,दोनों हमेशा 'कपल गोल्स' सेट करते हैं. 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे फरहान और शिबानी ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है.
इस खास मौके पर दोनों ने बेहद रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को विश किया, जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट रविवार को फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिबानी के साथ कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की. पहली फोटो में फरहान अपनी पत्नी को बड़े प्यार से गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, जो उनकी किसी डेट नाइट की लग रही है. वहीं एक दूसरी फोटो में यह कपल मैचिंग पजामा (PJs) पहने हुए मस्ती भरे अंदाज में सेल्फी ले रहा है.
फोटोज के साथ फरहान ने जो कैप्शन लिखा, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा, 'उस औरत को जो सब कुछ बेहतर महसूस कराती है.. हैप्पी फोर्थ एनिवर्सरी शू.. लव यू.' एक्टर के इस छोटे लेकिन गहरे संदेश ने साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी में शिबानी की क्या अहमियत है.
शिबानी ने भी शेयर की फोटो पति फरहान की पोस्ट का जवाब देते हुए शिबानी ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '8 और 4 हैप्पी एनी फरहान अख्तर हमेशा और आगे भी, आपसे बहुत प्यार.' यहां शिबानी ने 8 साल के साथ (रिलेशनशिप) और 4 साल की शादी का जिक्र किया है.
बता दें कि इस कपल ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीब चार साल के रिलेशनशिप के बाद 19 फरवरी 2022 को खंडाला स्थित अपने फार्महाउस पर एक निजी समारोह में शादी की थी.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











