
पत्नी-बच्चों को मारने के लिए भारतीय मूल के शख्स ने चट्टानों के बीच गिरा दी अपनी कार! अब केस दर्ज
AajTak
एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने अपनी गाडी को खतरनाक चट्टानों के बीच गिराकर अपनी पत्नी और बच्चों को मारने की कोशिश की है. व्यक्ति पर हत्या के प्रयास का आरोप तय किया गया है. कार में वह व्यक्ति भी सवार था इसलिए माना जा रहा है कि वह खुद को भी मारने की कोशिश कर रहा था.
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति ने खतरनाक चट्टानों के बीच गिराकर अपने परिवार को मारने की कोशिश की है. परिवार के साथ-साथ उसने खुद को भी मारने की कोशिश की लेकिन वो बच निकले. बचावकर्मियों का कहना है कि उनकी गाड़ी गहरी चट्टान में गिरी और वहां से परिवार का जिंदा निकल जाना एक चमत्कार है. 41 वर्षीय शख्स पर अपने परिवार की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है.
सैन मेटो काउंटी जिले के अटॉर्नी स्टीव वागस्टाफ ने एक बयान में कहा कि 41 वर्षीय धर्मेश ए पटेल को भी 2 जनवरी की दुर्घटना में गंभीर शारीरिक चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है.
वागस्टाफ ने सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को बताया कि दो बच्चों के पिता धर्मेश पटेल ने जानबूझ कर अपनी पत्नी और बच्चों को चट्टानों के बीच गिराकर मारने की कोशिश की और इस बात के पर्याप्त सबूत हैं. आसपास के गाड़ी वालों ने भी पटेल को गहरी चट्टानों के बीच अपनी गाड़ी को जानबूझ कर गिराते देखा. कई वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं जिनके आधार पर पटेल पर आरोप तय किए गए हैं. पटेल की पत्नी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है.
वागस्टाफ ने कहा कि जब बचावकर्मी परिवार को बचाने के लिए गहरी चट्टानों में उनके पास गए तब पटेल की पत्नी चिल्ला रही थी कि उसके पति ने जानबूझ कर गाड़ी को चट्टानों के बीच गिरा दिया. लेकिन बाद में पटेल की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
वागस्टाफ का कहना है कि जो भी सबूत मिले हैं, वो यह स्थापित करने के लिए पर्याप्त हैं कि पटेल ने हत्या के इरादे से गाड़ी चट्टानों के बीच गिराई.
पटेल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन उनके वकील जोश बेंटले ने कोर्ट से 9 फरवरी तक का समय मांगा है जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. जज ने जमानत न देने के अभियोजन पक्ष के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया और आदेश दिया कि पटेल अपने परिवार से दूर रहें.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









