
पत्नी पर शक के चलते पति ने कराया पैटरनिटी टेस्ट, रिजल्ट आया तो..
AajTak
एक महिला ने दावा किया कि उसके पति को उस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. महिला ने बताया कि उनकी 5 साल की एक बेटी है लेकिन उनके पति को लगता है कि वह उसका पिता नहीं है. इसी शक के चलते उसने अपना पैटरनिटी टेस्ट भी करवाया. टेस्ट के जो नतीजे सामने आए, उसने सभी को हैरान करके रख दिया.
रिलेशनशिप में प्यार जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी एक-दूसरे पर भरोसा होना भी होता है. लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें लोग अपने पार्टनर पर काफी ज्यादा शक करते हैं. ऐसा एक-दूसरे पर भरोसा ना होने के कारण होता है. एक बार भरोसा टूटने पर इसे फिर से पाना काफी मुश्किल होता है. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है.
एक महिला ने दावा किया है कि उसके पार्टनर को उस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है. महिला के पार्टनर ने शक के चलते अपना पैटरनिटी टेस्ट भी करवाया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
जानें क्या है मामला
महिला ने बताया 'हमारी एक बेटी है लेकिन मेरे पार्टनर को शक है कि वह उसकी बेटी नहीं जिसके चलते उसने अपना पैटरनिटी टेस्ट करवाया.'
महिला ने कहा, 'मेरे पति को मुझ पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है और वह हमेशा मुझ पर चीटिंग के आरोप लगाता था जिसके चलते उसने अपना पैटरनिटी टेस्ट करवाया और रिजल्ट नेगेटिव निकला. महिला ने कहा, 'मैंने अपने पति को कभी भी धोखा नहीं दिया और वो ही मेरी 5 साल की बेटी का पिता है.'
महिला ने यह कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की जो काफी वायरल हो रही है. महिला ने कहा, 'मेरे पति को लगता है कि मैं झूठी हूं और हमारा पूरा रिश्ता ही एक बहुत बड़ा झूठ है जिसके चलते अब वह मुझसे तलाक लेना चाहता है. मुझे नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ लेकिन जब मेरे पति ने मुझसे तलाक का कहा तो मैं पूरे दिन रोती रही. मैंने कभी भी अपने पति को धोखा नहीं दिया. मैं उसे बहुत प्यार करती हूं. हम दोनों कॉलेज के समय से ही एक साथ है और मैंने सिर्फ उसे ही प्यार किया है. वह काफी हैंडसम और दयालु भी है.'













