
पत्नी ने जुआ खेलने से किया मना, पति ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के सामने बहाने लगा आंसू
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में ईंट भट्ठा मालिक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस के सामने आरोपी आंसू बहाने लगा. पुलिस को जब शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के लोहरदगा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी उसे जुआ खेलने से बार-बार मना करती थी, जिसकी वजह से घर में आर्थिक तंगी आ गई थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे. वारदात के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने को कोशिश करता रहा. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली. यह वारदात सेन्हा थाना क्षेत्र के चन्दकोपा गांव में हुई है. पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रमोद प्रसाद अपनी पत्नी उज्जवल को तीन गोलियां मारकर घर से फरार हो गया था. इसके बाद जब परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आरोपी भी अस्पताल पहुंच गया और आंसू बहाने लगा. हत्या किसने और क्यों की, यह नहीं समझ पाने का नाटक करता रहा. पुलिस को जब प्रमोद के हावभाव पर शक हुआ तो थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद उसने सच बता दिया.
तीन गोलियां मारकर घर से फरार हो गया था आरोपी
लोहरदगा के एसपी आर रामकुमार ने बताया कि महिला की उसके घर में तीन गोलियां मारकर हत्या की गई थी. आरोपी पति पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा. महिला के परिजनों ने बयान दिए हैं. आरोपी प्रमोद ने गुनाह कबूल करते हुए हत्या के पीछे के कारणों में आपसी विवाद बताया है. दोनों के बीच झगड़े होते थे. घर में आर्थिक समस्या थी, लोन भी लिया था और काफी नुकसान होने की वजह से आरोपी फ्रस्ट्रेटेड रहता था. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर ली है.
जुआ में काफी पैसा हार चुका था आरोपी, घर में था आर्थिक संकट
मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि जुआ खेलने पर उज्ज्वल देवी जब भी प्रमोद को रोकती थी, वह उससे झगड़ा करने लगता था. उज्ज्वला से मायके के लोगों को कई बार यह बात बताई थी. इस वर्ष जुआ में प्रमोद काफी पैसा हार चुका था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








