
पत्नी चुनाव लड़ चुकी हैं, बेटा लॉ और बेटी 12वीं की स्टूडेंट, जानिए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी की फैमिली को
AajTak
मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है. वह इस समय राज्य की कुरुक्षेत्र सीट से सांसद हैं. उनकी पत्नी भी राजनीति में एक्टिव हैं और चुनाव भी लड़ चुकी हैं. जानिए उनके परिवार में और कौन-कौन है.
मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में वो पहली बार नारायणगढ़ (Narayangarh) सीट से विधायक चुने गए थे. साल 2016 में वो खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बने और अब नायब सिंह राज्य के मुखिया बन गए हैं. नायब सैनी की पत्नी की बात करें तो वो भी राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं.
नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) अंबाला (Anbala) जिले के मिर्जापुर माजरा गांव के रहने वाले हैं. वो जिस नारायणगढ़ सीट से चुनाव लड़कर पहली बार विधायक बने थे, वो अंबाला जिले में ही आती है. उनके मुख्यमंत्री बनने से पूरे जिला में खुशी का माहौल है. जैसे ही नायब सैनी के सीएम बनने की खबर आई, उनके समर्थक पैतृक आवास पर इकट्ठे हो गए.
मेरठ यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर चुके हैं नायब सैनी
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी, 1970 को हुआ था. उन्होंने साल 2010 में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी की थी. उनके पिता तेलुराम सैनी भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और गांव में खेती करते हैं. वहीं माता का नाम बंतो देवी (70) है, जोकि पंजाबी हैं. लोकसभा चुनाव के एफिडेविट के अनुसार, नायब सिंह का पेशा खेती और बिजनेस है.
लॉ की पढ़ाई कर रहा है बेटा
वहीं परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी सुमन सैनी (Suman Saini) हैं, जिनसे उनकी शादी साल 2000 में हुई थी. नायब सैनी का एक बेटा अनिकेत और एक बेटी अंशिका है. बेटे की बात करें तो वो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है, वहीं बेटी चंडीगढ़ में भी 12वीं की पढ़ाई कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











