
पत्नी घर से बाहर गई थी तो बोरिस जॉनसन ने संबंध बनाए, 4 साल चला अफेयर: महिला का दावा
AajTak
अमेरिका की बिजनेसवुमेन जेनिफर आरक्यूरी ने दावा किया है कि वे ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शादीशुदा होने के बावजूद उनके साथ चार सालों तक रिलेशनशिप में थीं. जेनिफर ने कहा कि वे बोरिस के फैमिली होम में उनके साथ अंतरंग संबंध बना चुकी हैं. बता दें कि उस दौर में बोरिस और मरीना व्हीलर शादीशुदा थे.
अमेरिका की बिजनेसवुमेन जेनिफर आरक्यूरी ने दावा किया है कि वे ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शादीशुदा होने के बावजूद उनके साथ चार सालों तक रिलेशनशिप में थीं. जेनिफर ने मिरर वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि वे बोरिस के फैमिली होम में उनके साथ अंतरंग संबंध बना चुकी हैं. बता दें कि उस दौर में बोरिस और मरीना व्हीलर शादीशुदा थे. जेनिफर ने कहा कि मरीना उस समय बाहर गई हुई थीं और मेरे जाने के दस मिनट बाद घर आ गई थीं. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स) गौरतलब है कि उस दौर में बोरिस लंदन के मेयर हुआ करते थे. उन्होंने आइलंगटन में 3.5 मिलियन पाउंड्स के अपने घर में जेनिफर को इंवाइट किया था. जेनिफर ने कहा कि बोरिस के साथ संबंध बनाने से पहले दोनों ने शेक्सपियर को पढ़ा था. उन्होंने ये भी कहा कि वे बोरिस के घर में सेक्स के बाद काफी असहज भी महसूस कर रही थीं. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स) जेनिफर ने कहा कि उनकी पहली मुलाकात बोरिस से साल 2011 में हुई थी. वे उस साल बिजनेस स्टूडेंट थीं. बोरिस उस दौरान एक इंवेट में पहुंचे थे. जेनिफर को बोरिस का इंटेलेक्चुएल अंदाज काफी पसंद आया था. साल 2012 में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था जो चार सालों तक चला. बोरिस ने कहा था कि तुम पहली ऐसी अमेरिकन हो जिसके प्रति मैं आकर्षित हूं. (फोटो क्रेडिट: रॉयटर्स)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











