
पत्नी को मिला सोना बेचा, दहेज की रकम भी जोड़कर खड़ी की कंपनी, शार्क्स टैंक में क्रैक हुई डील
AajTak
सोनी टीवी के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया पर हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिससे सभी शार्क्स दंग रह गए. एक फाउंडर ने अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि उनके पति ने शादी में मिला दहेज और सोना बेचकर अपनी कंपनी में पैसे डाले. इस बात को सुनकर अनुपम मित्तल को विश्वास नहीं हो पाया.
टीवी पर बिजनेस डील्स का होना एक समय पर बहुत बड़ी बात हुआ करती थी. लेकिन आज के समय में हमें 'शार्क टैंक इंडिया' जैसे शोज देखने को मिल रहे हैं. जहां नए-नए स्टार्टअप चलाने वाले फाउंडर्स आकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन्स के पास उनकी कंपनी में हिस्सेदारी का ऑफर लेकर आते हैं. वो अपनी कंपनी के कुछ शेयर का कुछ प्राइज लगाते हैं जिससे इनवेस्टमेंट की कुल वैल्यूएशन निकाली जाती है.
पिछले तीन सीजन्स में शार्क टैंक पर कई सारे पिचर्स आ चुके हैं जो अपनी कंपनी में इनवेस्टमेंट के इरादे से नए-नए बिजनेस आइडियाज लेकर आए हैं. जिसमें से सिर्फ कुछ ही या तो एक बड़ी डील या फिर शार्क्स को अपने आइडिया से इंप्रेस कर पाए हैं. अब चौथे सीजन में भी नए फाउंडर्स आ रहे हैं जो शार्क्स को अपने बिजनेस आइडिया से लुभा रहे हैं.
फाउंडर की बातें सुन चौंक गए शार्क, दिया ये रिएक्शन
हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के एक एपिसोड में बहुत अजीब घटना घटी. चार फाउंडर्स किसानों के लिए अपनी ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'F2DS' कंपनी का आइडिया पिच करने पहुंचे. अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने कई बड़े-बड़े दावे किए जिसे सुनकर वहां मौजूद शार्क्स दंग रह गए. उन्हें फाउंडर्स की बातों पर भरोसा नहीं हुआ. आगे उन्होंने शार्क्स को ये भी बताया कि उन्होंने पहले कंपनी के लिए 20 लाख रुपये, 20 करोड़ के वैल्यूएशन के हिसाब से ऊठाए थे. जिसपर नमिता थापर को यकीन नहीं हुआ था.
इस दौरान वहां शांति से बैठे बिजनेसमैन अनुपम मित्तल ने फाउंडर्स के बीच मौजूद एक लड़की की तरफ इशारा किया और उनसे कंपनी में उनका रोल पूछा. उस लड़की ने बताया कि वो कंपनी की डायरेक्टर हैं और कंपनी का 51% शेयर होल्ड करती हैं. जिसपर अनुपम ने कहा कि आप एक 'साइलेंट पार्टनर' हैं. इसके आगे उन्होंने उस लड़की से इतने ज्यादा शेयर्स होने का कारण भी जाना. लड़की ने जवाब दिया, 'मेरे परिवार ने मुझे शादी पर गिफ्ट में 40 लाख रुपये दिए थे और मैं उन पैसों से अपना घर लेना चाहती थी जिसके लिए उन्हें बचा रही थी. लेकिन मेरे पति नीरज जो कंपनी के सीईओ हैं उन्होंने वो पैसे ले लिए.'
शादी पर गिफ्ट में मिले पैसों से खड़ी की कंपनी, बेचा सोना

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











