
पत्नी के मुक्के से पति की मौत, जन्मदिन पर दुबई नहीं लेकर जाने से थी नाराज
AajTak
पुलिस इसकी भी जांच की जा रही कि कहीं महिला ने किसी अन्य चीज से तो वार नहीं किया. पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है.' पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी. घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था.
वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था. वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया.'
उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह भी थी और वह पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी. इसके अलावा महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति से इस मांग को भी पूरा नहीं किया.'
इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को दंपति में तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया. पड़ोसियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खन्ना को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस इसकी भी जांच की जा रही कि कहीं महिला ने किसी अन्य चीज से तो वार नहीं किया. पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी. पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है.' पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









