
पत्नी की बीमारी के चलते लिव-इन में रह रहा था युवक, प्रेमिका ने सीने में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
AajTak
गुरुग्राम के DLF फेज-3 में लिव-इन पार्टनर ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक हरीश, शादीशुदा और दो बेटियों का पिता था. उसकी पत्नी बीमार रहती थी, जिसके चलते वह यसमीत कौर के साथ लिव-इन में रह रहा था. झगड़े के बाद महिला ने उसकी छाती में चाकू मार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
साइबर सिटी गुरुग्राम में 40 वर्षीय विवाहित व्यक्ति की लिव-इन पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हरीश, निवासी गांव बलियावास फेज-1 के रूप में हुई है. वह एक कंपनी में कार्यरत था और दो बेटियों का पिता था. हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद DLF फेज-3 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया, 2 अगस्त को नारायण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति को लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि मृतक हरीश DLF फेज-3 में यसमीत कौर नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी, जिसके चलते वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से अलग होकर यसमीत के साथ रह रहा था.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में साइबर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम-ATM कार्ड समेत कई चीजें बरामद
परिजनों से बातचीत में सामने आया कि एक दिन पहले हरीश के गांव का युवक विजय उर्फ सेठी उससे मिलने आया था और दोनों साथ निकल गए थे. रात को हरीश ने फोन कर 1650 रुपये मंगवाए, जो उसके भतीजे ने फोन-पे (PhonePe) से भेज दिए. अगली सुबह यसमीत कौर ने परिजनों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी.
पुलिस जांच में सामने आया कि यसमीत को हरीश का अपनी पत्नी और घरवालों से संपर्क रखना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर यसमीत ने हरीश की छाती में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला यसमीत कौर (उम्र 27 वर्ष) निवासी अशोक विहार, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






