
पत्नी की 'खूबसूरती' की वजह से किया ट्रोल, पति ने दिया करारा जवाब!
AajTak
फेसबुक पर शुरू हुई डेटिंग के बाद एक फिलीपींस की महिला ने अमेरिकी लड़के से शादी कर ली. लड़की और लड़के ने बताया कि वे दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस शादी से खुश नहीं दिखते हैं. लोगों को 'खूबसूरत लड़की' के साथ लड़के का मैच सही नहीं लगता है. वे लोग हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं.
पत्नी की खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर एक शख्स लोगों के निशाने पर है. लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करते हैं. उन्हें ‘बदसूरत’ बताते हैं और पत्नी की ‘खूबसूरती’ की तारीफ करते दिखते हैं.
इस शख्स का नाम स्कॉट है. वह अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर के रहनेवाले हैं. फिलीपींस की डिवाइन से उन्होंने पांच साल पहले शादी की थी और तब से दोनों साथ हैं.
साल 2017 में फेसबुक पर स्कॉट और डिवाइन मिले थे. कुछ समय तक लगातार चैटिंग के बाद दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शुरू करने का फैसला कर लिया. नवंबर 2017 में डिवाइन से पहली बार मिलने स्कॉट फिलीपींस गए थे.
4 साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप जारी रखने के बाद डिवाइन अमेरिका शिफ्ट हो गईं. फिर दोनों ने शादी कर ली. साल 2021 में कपल ने रिलेशनशिप से जुड़े वीडियोज टिकटॉक पर शेयर करना शुरू कर दिया. इस पर लोगों ने अजीबोगरीब तरीके से रिएक्ट किया.
बहुत सारे लोग यह सोचते हैं कि डिवाइन पैसों की वजह से स्कॉट के साथ है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए डिवाइन स्कॉट के साथ है. Truly से बातचीत में स्कॉट ने कहा- डिवाइन से मिलने से पहले मेरी लाइफ बहुत बोरिंग थी.
स्कॉट ने बताया कि वह Scleroderma नाम की एक क्रोनिक ऑटोइम्यून बीमारी से ग्रसित हैं. 13 साल की उम्र से इस बीमारी का उन पर असर होने लगा था. इसकी वजह से उनका लुक भी बदल गया. लेकिन दावा किया जा रहा है उनका लुक अब और खराब नहीं होगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












