
पत्नी कहती थी- शराब मत पियो, पति ने गला घोंटकर बोरे में डाली लाश, फिर नशे में...
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने उसकी लाश बोरे में भरकर अपने ही घर के पीछे रख दिया. फिर उसने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की पूरी बात बताई तो मामले का खुलासा हुआ.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने उसके शव को बोरे में भरकर घर के पीछे ही रख दिया. गिरफ्तार किए गए शराबी पति का नाम संजय गौंड है, तो वहीं मृतिका का नाम आरती बताया जा रहा है.
दरअसल पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी संजय शराब पीने का आदी है और वह कई सालों से शराब पी रहा है.आरती उसे बार- बार इसके लिए मना किया करती थी. इसी बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद हुआ करता था.
इसी तरह का एक विवाद इतना बढ़ा कि नशे की हालत में शराबी पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने उसकी लाश बोरे में भरकर अपने ही घर के पीछे रख दिया.
फिर उसने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की पूरी बात बताई. हत्या की बात सुनते ही संजय के दोस्त ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर भिलाई नगर पुलिस पहुंची पहले तो संजय से पूछताछ की गई और उसके बाद बोरे में बंद पत्नी की लाश को निकाला गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
वहीं भिलाई नगर सी एस पी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि शराबी पति संजय पत्नी के साथ हमेशा विवाद करता था. दो दिन पहले भी इनके बीच विवाद हुआ था जब उसने पत्नी की हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी पति संजय गौड को कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









