
पत्थर दिल बेटा और बेबस मोहल्ला... जब तमाशबीन बने रहे लोग, तब डायल 112 के 'हीरोज' ने बचाई एक तड़पते पिता की जान
AajTak
Panna Police Heroes: पन्ना जिले से मानवीय संवेदनाओं की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने खाकी का मान बढ़ाया है. पन्ना पुलिस की डायल-112 टीम ने न केवल एक बुजुर्ग को मौत के मुंह से बाहर निकाला, बल्कि उस समय साहस दिखाया जब समाज पीछे हट गया था.
पन्ना जिले के अजयगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना के बीच मध्य प्रदेश पुलिस के दो जवानों ने देवदूत की भूमिका निभाई. शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय लाचार पिता पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन समय रहते पहुंची डायल-112 की टीम ने बुजुर्ग की जान बचा ली. घायल का नाम केदारनाथ धुरिया (70) है, जो चलने-फिरने में असमर्थ थे. पारिवारिक विवाद के चलते उनके ही पुत्र ने शराब के नशे में उनके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.
पुत्र की आक्रामक और अभद्र भाषा के कारण मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति उन्हें उठाने या मदद करने आगे नहीं आ रहा था. स्थिति अत्यंत गंभीर और संवेदनशील बनी हुई थी.
रक्षक बनकर आए ये दो जवान
सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरव्ही तत्काल मौके पर पहुंची. कांस्टेबल राजकरण साहू और पायलट संदीप रजक ने मौके की नाजुक स्थिति को भांपते हुए बिना किसी देर के राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को दोनों जवानों ने मिलकर सावधानीपूर्वक वाहन में लिटाया और तत्काल अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच सकी.
मानवता की मिसाल

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







