
पति से झगड़कर निकली पत्नी 30 करोड़ रुपये लेकर घर लौटी!
AajTak
पति से बहस के बाद 49 साल की महिला मार्केट से सामान लेने चली गई. लेकिन जब लौटी तो करोड़पति बनकर. वो 30 करोड़ से अधिक की मालिकन बन चुकी थी. घर पहुंचते ही महिला खुशी से झूम उठी. घर वालों को लगा वो मजाक कर रही है लेकिन हकीकत जानने के बाद सब हैरान रह गए.
मार्केट से घर का सामान लाना था. पति के पास समय नहीं था और पत्नी भी व्यस्त थी. ऐसे में मार्केट जाने के लिए दोनों में बहस हो गई. बाद में पत्नी को मार्केट जाना पड़ा. मगर वो लौटी तो करोड़पति बनकर. पत्नी 30 करोड़ रुपये से अधिक की मालकिन बन गई थी.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कपल अमेरिका के मिशीगन का रहने वाला है. पति से बहस के बाद 49 साल की महिला, मार्केट से चिकन वगैरह लेने गई थी. लेकिन वहां उसका मूड घूमा और उसने लॉटरी का टिकट भी खरीद लिया.
जब घर आकर उसने टिकट स्क्रैच किया तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसकी लॉटरी लग गई थी. वो भी 30 करोड़ रुपये से अधिक की. इतनी बड़ी रकम पाकर पति-पत्नी खुशी से झूम उठे. हालांकि, उन्होंने अपनी पहचान उजागर नहीं की है.
Michigan VIP Millions लॉटरी का टिकट खरीदने वाली महिला ने कहा- वह 'थैंक्सगिविंग' से एक दिन पहले का दिन था. मेरे पति ने पूछा कि क्या मैं स्टोर पर जा सकती हूं और नॉनवेज फूड खरीदकर ला सकती हूं क्योंकि उसके पास समय नहीं था. लेकिन मैं भी बिजी थी, इसलिए इनकार कर दिया. हालांकि, हल्की बहस के बाद मैं ही मार्केट चली गई.
घर के सामान के साथ लॉटरी का टिकट खरीद लिया
महिला ने आगे कहा- मार्केट जाकर सामान के साथ लॉटरी का एक टिकट भी खरीद लिया. फिर कुछ देर बाद घर आकर उसे स्क्रैच किया तो पता चला कि मेरी लॉटरी लग गई है. खुशी के मारे इनामी राशि को भी चेक नहीं किया. सीधे लॉटरी ऐप पर टिकट स्कैन किया और कन्फर्म किया कि सच में लॉटरी लगी है या नहीं. कन्फर्म होने के बाद इनामी राशि जानकर होश उड़ गए. ये राशि 30 करोड़ से ज्यादा थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











