
पति से इतनी अधिक लंबी है ये महिला, बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, जमीन पर तो सिर्फ दिल मिलते हैं. ऐसी ही कहानी है ब्रिटेन के जेम्स और क्लोई की. इन दोनों की रब ने ऐसी जोड़ी बनाई है, जो बेहद ही अनोखी है.
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, जमीन पर तो सिर्फ दिल मिलते हैं. ऐसी ही कहानी है ब्रिटेन के जेम्स और क्लोई की. इन दोनों की रब ने ऐसी जोड़ी बनाई है, जो बेहद ही अनोखी है. पति और पत्नी की हाइट में बड़ा अंतर होने के बाद भी इन लोगों के दिल मिले. हालांकि एक दूसरे से ये दोनों जहां बेहद प्रेम करते हैं, तो वहीं अपनी लंबाई में सर्वाधिक अंतर वाले इन पति-पत्नी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. (फोटो/James and Chloe Lusted_FB) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुलासा किया है कि अलग-अलग लिंग के विवाहितों की श्रेणी में इस जोड़े की ऊंचाई में अंतर दुनिया में सबसे ज्यादा है. उनके बीच लगभग दो फीट का अंतर है. जहां पत्नी क्लो की लंबाई 5 फीट 5 इंच है, तो वहीं जेम्स की लंबाई उनसे करीब दो फीट कम 3 फीट 7 इंच है. (फोटो/James and Chloe Lusted_FB) 33 वर्षीय जेम्स एक अभिनेता हैं, जबकि उनकी पत्नी 27 वर्षीय क्लोई एक शिक्षक हैं. दोनों की मुलाकात पहली बार वर्ष 2012 में एक स्थानीय पब में हुई थी. उन दोनों को उनके म्यूचल फ्रेंड ने एक दूसरे से मिलवाया था. इसके बाद दोनों में जान पहचान हुई और मुलाकात का दौर शुरू हो गया. (फोटो/James and Chloe Lusted_FB)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












