
पति से अलग होकर 4 साल से जिसके साथ रह रही थी महिला, उसी की रसोई के 6 फीट नीचे मिली लाश
Zee News
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा, 'लाश 6 फीट के गड्ढे में दबी थी. मर्डर के बाद अपराध को छिपाने की कोशिश की गई. खोजी कुत्तों को वारदात की भनक न लगे इसके लिए महिला के शव के साथ ढ़ेर सारा मिर्च पाउडर गड्ढे में डाला गया था.'
तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) में एक महिला की लाश उसके प्रेमी के घर से बरामद होने पर हड़कंप मच गया. प्रेमिका पिछले महीने की 15 अगस्त से लापता थी, जिसकी लाश इडुक्की जिले में उसके प्रेमी के घर के अंदर खोदे गए गड्ढे से बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक रसोई से निकाले गए शव की पहचान उसके सबसे छोटे बेटे ने की. दरअसल तीन बच्चों की मां सिंधु अपने पति से अलग होने के बाद से बीते 4 साल से अपने प्रेमी बिनॉय के साथ रह रही थी. दोनों अपने 12 साल के बेटे के साथ आदिमाली के पास एक छोटे से घर में रह रहे थे, जो बिनॉय का था. पुलिस और स्थानीय लोगों ने सिंधु की तलाश शुरू की, जब उसके रिश्तेदारों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और एक याचिका दायर की कि वो 15 अगस्त से लापता है. जांच के दौरान पता चला कि बिनॉय भी अचानक लापता हो गया था. इसके बाद बीते शुक्रवार को पुलिस ने उसके घर की पड़ताल के दौरान किचेन को खोदने का भी फैसला किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








