
पति ने सुबह-सुबह जताई चाय की ख्वाहिश, गुस्साई पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची
AajTak
जब अंकित ने सुबह-सुबह पत्नी से चाय मांगी, तो वह भड़क गई और कमरे के अंदर चली गई. थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी. इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर युवक की भाभी और भतीजे दौड़े. पुलिस को बुलाया गया.
ठंड के मौसम में एक शख्स को पत्नी से चाय मांगना महंगा पड़ गया. गर्मागर्म चाय की ख्वाहिश जताने पर पत्नी ने अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी. यही नहीं, पुलिस के आने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई. घायल को सीएचसी से मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बड़ौत निवासी अंकित (28) की शादी तीन साल पहले रमाला थाना इलाके के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले डेढ़ साल से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी-मारपीट होने लगी.
इसी बीच बीते दिन जब अंकित ने पत्नी से चाय मांगी, तो वह भड़क गई और कमरे के अंदर चली गई. थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी. इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर युवक की भाभी और भतीजे दौड़े. पुलिस को बुलाया गया.
पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से आरोपी पत्नी घर से फरार हो गई. पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया.
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी. तीन दिन पहले ही महिला ने अपने पति समेत उसके भाई-भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी. फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, सीओ बड़ौत ने बताया कि महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







