
'पति को बांध दिया, गैंगरेप करने वाले लगातार मुझे पीटते रहे', स्पैनिश महिला ने बताई अपनी हॉरर स्टोरी
AajTak
झारखंड में रेप पीड़िता स्पैनिश महिला ने एफआईआर में बताया है कि सातों आरोपी उस पर वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे. इतना ही नहीं पीड़ित विदेशी महिला ने बताया कि रेप के दौरान आरोपियों ने उसके पति के हाथों को बांध दिया और उसे पीटते रहे.
झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला टूरिस्ट के साथ साथ गैंगरेप की जो घटना हुई है उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब गैंगरेप की पीड़िता ने वारदात की जो हॉरर स्टोरी (आपबीती) सुनाई है वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती
स्पेनिश पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया है कि सातों आरोपी उस पर वारदात के दौरान लगातार लात-मुक्के बरसाते रहे. इतना ही नहीं पीड़ित विदेशी महिला ने बताया, 'रेप के आरोपियों ने उसके पति के हाथों को बांध दिया और उसे पीटते रहे.'
महिला ने कहा, 'मुझे लग रहा था कि आरोपी उस रात मेरी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी जिंदा हूं.' बता दें कि स्पेन की महिला से दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गैंगरेप की ये वारदात हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी.
बता दें कि 28 साल की स्पैनिश महिला और 64 साल का उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल जा रहे थे. इसी दौरान स्पेन की महिला के साथ शुक्रवार की देर रात गैंगरेप की घटना हुई थी. घटना के बाद स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था. घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास हुई थी.
तीन गिरफ्तार, चार आरोपियों की हो रही तलाश: एसपी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








