
पति के सामने महिला का यौन शोषण, तीन प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के तिरुप्पुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां पति और बच्चों के साथ नौकरी सर्च करने गई एक महिला के साथ तीन प्रवासी मजदूरों ने यौन शोषण किया. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ओडिशा के तिरुप्पुर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 27 वर्षीय महिला के साथ उसके पति के सामने बिहार के रहने वाले तीन युवकों ने यौन शोषण किया. बताया जाता है कि महिला फैक्ट्री में नौकरी की तलाश में आई थी. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात महिला अपने तीन साल के बच्चे और पति के साथ शहर पहुंची थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि कहां जाना है. इस पर तीन लोगों ने उनसे कहा कि वे उन्हें आश्रय देंगे और कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी दिलाएंगे. जिसके बाद तीनों महिला, उसके पति और बच्चों को लेकर लक्ष्मी नगर गए.
यह भी पढ़ें: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 को उम्रकैद, सिर्फ 130 दिन में स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
लक्ष्मी नगर पहुंचने के बाद अपराधियों ने पति पर चाकू तान दिया और महिला का यौन शोषण किया. साथ ही किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया. हालांकि, परिवार डरा नहीं और उत्तरी अखिल महिला पुलिस स्टेशन पहुंचा. जहां परिवार ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुहम्मद नदीम, मुहम्मद दानिस और एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है. वहीं, इस घटना से तिरुप्पुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ गए हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









