
'पति के अफेयर ने बचाई शादी, शुक्र है उसने धोखा दिया...', महिला की अनोखी कहानी वायरल
AajTak
अच्छा कम्युनिकेशन और क्वालिटी टाइम शादी को मजबूत करते हैं लेकिन एक महिला का कहना कि पति के अफेयर से ही उसे समझ आया कि उसे खुद को किस तरह से बदलने की जरूरत है ताकि शादी को बचाया जा सके.
लोगों अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने और बचाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन एक बार रिश्ते में दरार आ जाए तो उसे भरना भी बहुत मुश्किल होता है. पार्टनर का धोखा देना या उसका एक्ट्रा मेरेटियल अफयेर पति या पत्नी की जिंदगी में तूफान ला देता है. लेकिन यहां हम पति की बेवफाई को लेकर जिस पत्नी की कहानी बता रहे हैं वह थोड़ी अजीब है. अजीब इसलिए क्योंकि इस पत्नी का दावा है कि उसके पति के अफेयर ने ही उसकी शादी बचाई है.
'शुक्र है कि उसने मुझे धोखा दिया'
कहते हैं कि अच्छा कम्युनिकेशन और क्वालिटी टाइम शादी को मजबूत करते हैं लेकिन इस महिला का कहना कि पति के अफेयर से ही उसे समझ आया कि उसे खुद को किस तरह से बदलने की जरूरत है ताकि शादी को बचाया जा सके. उसने खुलासा किया कि इससे उसे एहसास हुआ कि वह कहाँ गलत हो रही थी. उसने Scarymommy.com पर अपना पूरा किस्सा शेयर किया. उसने कहा कि पति की धोखाधड़ी उसके साथ होने वाली सबसे अच्छी बात थी. उसने कहा कि- शुक्र है कि उसने मुझे धोखा दिया.
सबसे पहले तैयार किए थे तलाक के कागज
उसने खुलासा किया कि पति के अफेयर के बारे में पता चलने के कुछ दिनों बाद उसने तलाक के कागजात तैयार कर लिए थे और वह उसे सजा देना चाहती थी. उसने माना कि 'हफ़्तों तक, मैंने हर पल अपने पति को इस अफेयर को लेकर सुनाना शुरू कर दिया. वह हमेशा थका हुआ लगता था. वह हर रात जल्दी घर आता था. मैं लगातार बोलती थी और वह चुपचाप सो जाता था. हालांकि अफेयर के खुलासे के बाद ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया था लेकिन मैं गुस्से और नफरत से उबल रही थी. उसके धोखे से मेरे दिल को बहुत चोट पहुंची थी.
प्यार अब भी खत्म नहीं हुआ था

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












