
'पति की हत्या कैसे करें?' की लेखिका को पति के मर्डर के लिए उम्रकैद!
AajTak
इंश्योरेंस के पैसे के लिए एक लेखिका ने अपने पति की हत्या कर दी. खास बात यह है कि हत्या के एक साल पहले ही लेखिका ने 'How to murder your husband' शीर्षक से एक लेख लिखा था.
रोमांटिक कहानियां लिखने वाली एक उपन्यासकार ने एक ऑनलाइन कहानी लिखी. उन्होंने इसे नाम दिया- How to Murder Your Husband (अपने पति की हत्या कैसे करें). अब इस लेखिका को पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा दी गई है.
मामला अमेरिका का है. लेखिका का नाम- नैंसी क्राम्पटन ब्रॉफी है. वह 71 साल की हैं. KGW-TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 7 हफ्तों की सुनवाई के बाद पति की हत्या के मामले में उन्हें दोषी करार दे दिया गया है. हालांकि, 25 साल तक कस्टडी में रहने के बाद उन्हें पैरोल दिया जा सकता है.
प्रोसेक्यूटर्स ने कहा कि साल 2018 में क्राम्पटन ब्रॉफी ने 63 साल के पति डैन ब्रॉफी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तब वह Oregon Culinary Institute में काम करते थे. प्रोसेक्यूटर्स ने बताया कि क्राम्पटन ने हत्या इसलिए की थी क्योंकि उन्हें पति की मौत के बाद इंश्योरेंस के पैसे मिलने वाले थे.
इस मामले ने इतनी सुर्खियां इसलिए बटोरी क्योंकि पति की हत्या के एक साल पहले ही नैंसी क्राम्पटन ब्रॉफी ने एक लेख लिखा था. जिसका शीर्षक ‘अपने पति की हत्या कैसे करें?’ था. हालांकि, उनके लेख को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी.
प्रोसेक्यूटर्स ने ज्यूरी सदस्यों को बताया था कि मर्डर के समय कपल फाइनेंशियल कठिनाइयों से जूझ रहा था. उन लोगों ने बताया कि उस समय क्राम्पटन ब्रॉफी ने ऑनलाइन ‘ghost gun’ पर रिसर्च किया था और फिर बाद में खरीद लिया था. कुछ समय बाद क्राम्पटन ने एक गन शो से Glock 17 handgun भी खरीदी थी.
हालांकि, इन आरोपों के खिलाफ नैंसी क्राम्पटन ब्रॉफी के वकील ने भी कई तर्क दिए. उन्होंने कहा कि यह सारे सबूत महज संयोग है. क्राम्पटन के वकील ने कई गवाहों को भी पेश किया जिन्होंने क्राम्पटन और डैन के गहरे रिश्ते के बारे में कोर्ट को बताया.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









