
पति की मौत, 20 दिन में दूसरी शादी और साजिश... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया था शौहर का मर्डर, एक महीने बाद खुला राज
AajTak
कर्नाटक के तुमकुरु में एक महीने पहले परमेश की मौत को हार्ट अटैक समझा गया था. मगर अब एक महीने बाद ये मामला कत्ल का निकला. जिसे परमेश की पत्नी आशा ने अपने प्रेमी चंद्रप्पा के साथ मिलकर अंजाम दिया था. हत्या के बाद आशा ने हार्ट अटैक होने की कहानी गढ़ी थी. पढ़ें खूनी साजिश की पूरी कहानी.
कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक ऐसी मौत का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. पहले जिसे साधारण हार्ट अटैक से हुई मौत माना गया, लेकिन करीब एक महीने बाद उसी मौत की कहानी ने नया मोड़ ले लिया. पता चला कि मामला महज हार्ट अटैक से मौत का नहीं, बल्कि कत्ल का है. इसके बाद पुलिस को कब्र से लाश तक निकलवानी पड़ी. जांच में जो सच सामने आया, उसने रिश्तों के भरोसे को झकझोर कर रख दिया.
हार्ट अटैक समझकर अंतिम संस्कारतुमकुरु तालुक के हेब्बूर होबली के दसराहल्ली गांव में रहने वाले परमेश की 30 जनवरी को अचानक मौत हो गई थी. परिवार को बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. पत्नी आशा ने यही कहानी सभी रिश्तेदारों और गांव वालों को सुनाई. अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में था और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह मौत एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है.
पत्नी ने 20 दिन बाद की दूसरी शादी मामला तब अचानक बदल गया जब परमेश की मौत के महज 20 दिन बाद उनकी पत्नी आशा ने अपने दोस्त चंद्रप्पा से शादी कर ली. यह खबर जब परिवार और गांव में फैली तो लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई. सबसे ज्यादा शक परमेश की बहनों को हुआ. उन्हें लगा कि इतनी जल्दी दूसरी शादी होना किसी बड़े राज की तरफ इशारा कर रहा है. यहीं से इस कहानी में शक की पहली चिंगारी भड़की.
बहनों ने की जांच की मांग परमेश की बहनों ने पूरे मामले को लेकर हेब्बूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने साफ कहा कि उनके भाई की मौत सामान्य नहीं हो सकती. परिवार को शक था कि आशा और चंद्रप्पा के बीच पहले से ही संबंध थे और उसी के चलते यह सब हुआ है. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद एक ऐसा कदम उठाया गया, जो अक्सर हत्या के मामलों में ही होता है.
कब्र से निकालवाया गया शव पुलिस ने तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में परमेश के शव को कब्र से निकलवाया. यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि असली वजह का पता लगाया जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जरूरी सैंपल भी लिए गए. गांव में यह खबर फैलते ही सनसनी फैल गई. अब लोगों को लगने लगा था कि शायद यह मामला साधारण मौत का नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश का है.
खुलने लगे राज पोस्टमार्टम और जांच के दौरान पुलिस ने कई पहलुओं को खंगालना शुरू किया. डॉक्टरों ने शव के नमूनों की जांच की और पुलिस ने दोनों संदिग्धों से पूछताछ शुरू की. जैसे-जैसे सवाल बढ़ते गए, वैसे-वैसे कहानी भी बदलती गई. पुलिस को शक था कि मौत प्राकृतिक नहीं है. इसी दौरान पूछताछ में दोनों आरोपियों के बयान विरोधाभासी मिलने लगे.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







