
'पता चल गया गीजा का पिरामिड किसने बनाया था,' वैज्ञानिक का दावा - नई खोज में मिले हैं ऐसे सबूत
AajTak
पुरातत्वविदों की नई खोज के आधार पर ये दावा किया गया है कि 4,500 साल पहले बने पिरामिड के असली निर्माता कौन थे? यह खोज लंबे समय से चली आ रही इस धारणा को खारिज करती है कि महान पिरामिड को गुलामों द्वारा बनाया गया था. ऐसा प्राचीन यूनानी स्रोतों से मिले कुछ संकेतों से दावा किया जाता रहा है.
गीजा का विशाल पिरामिड दुनिया के आश्चर्यों में एक हैं. अक्सर इसके निर्माण को लेकर बातें होती रहती हैं कि आखिर इतने विशाल स्ट्रक्चर को इतने सटीक तरीके से किसने बनाया होगा? पुरात्वविद हमेशा इस सवाल का जवाब ढूंढते आए हैं. अब तक यही माना जाता रहा है कि पिरामिड को बनाने में कई साल लगे. मिस्र के फराहो ने इसे बनवाने में गुलामों का इस्तेमाल किया होगा.
अब एक नई खोज ने इस बात को खारिज कर दिया है कि इसका निर्माण गुलामों ने किया था. गीजा के महान पिरामिड के अंदर कुछ असाधारण खोज से पता चलता है कि इन्हें वास्तव में किसने बनाया था. पुरातत्वविदों ने मिस्र के महान पिरामिड के अंदर एक महत्वपूर्ण खोज की है, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि 4,500 वर्ष पहले इस स्मारक का निर्माण वास्तव में किसने किया था?
गुलामों ने नहीं बनाए पिरामिड पुरातत्वविदों की नई खोज 4,500 साल पहले बने दुनिया के इस अजूबे के असली निर्माताओं की पुष्टि करती है. यह खोज लंबे समय से चली आ रही इस धारणा को खारिज करती है कि महान पिरामिड को गुलामों द्वारा बनाया गया था. ऐसा प्राचीन यूनानी स्रोतों से मिले कुछ संकेतों से दावा किया जाता रहा है.
कुशल श्रमिकों ने दिया पिरामिड को आकार डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध इजिप्टोलॉजिस्ट डॉ. जाही हवास और उनकी टीम ने कई साल से मिस्र के पिरामिड का अध्ययन कर रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ कुछ ऐसा लगा , जिससे पता चलता है कि दुनिया के इस प्राचीन आश्चर्य का निर्माण एक लाख गुलामों द्वारा नहीं, बल्कि वहां कठोर शासन के तहत काम करने वाले अत्यंत कुशल, पेशेवर और वेतनभोगी श्रमिकों द्वारा किया गया था.
अब तक पिरामिड निर्माण में गुलामों के इस्तेमाल की होती रही है चर्चा प्राचीन यूनानियों का कहना था कि इस अदभुत स्मारक को एक लाख गुलामों ने 20 वर्षों तक 3-3 महीने की शिफ्ट में काम करके बनाया था. लेकिन, महान पिरामिड के अंदर हुई खोज ने इस कहानी को बदल दिया है. क्योंकि नई खोज से पता चलता है कि इसका निर्माण वेतनभोगी कुशल मजदूरों द्वारा किया गया था, जो लगातार काम करते थे और हर 10 दिन में एक दिन की छुट्टी लेते थे.
पिरामिड के अंदर मिले इसे बनाने वाले कारीगरों के कब्र मिस्र के पुरातत्ववेत्ता डॉ. जाही हवास और उनकी टीम ने हाल ही में इमेजिंग तकनीक का उपयोग करते हुए राजा के कक्ष के ऊपर संकीर्ण कक्षों की एक श्रृंखला का अन्वेषण किया, जिसमें उन्हें 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व के कार्यदलों द्वारा छोड़े गए ऐसे चिह्न मिले, जो पहले कभी नहीं देखा गया था.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










