
पतंजलि शहद पर अंतरराष्ट्रीय मुहर! कंपनी का दावा- ग्लोबल जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
ABP News
पतंजलि का दावा है कि उसके शहद की गुणवत्ता 'अप्लाइड फूड रिसर्च' में प्रकाशित शोध द्वारा प्रमाणित हुई है. HPLC जैसी तकनीकों से जांच में शहद FSSAI मानकों पर खरा उतरा, जिसमें कोई मिलावट नहीं पाई गई.
भारतीय एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र में अपनी धाक जमाने वाले संस्थान पतंजलि ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और शुद्धता को वैश्विक मंच पर प्रमाणित किया है. पतंजलि शहद पर किया गया एक विस्तृत वैज्ञानिक शोध विश्व प्रसिद्ध एल्सेवियर (Elsevier) प्रकाशन के प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल 'अप्लाइड फूड रिसर्च' (Applied Food Research) में प्रकाशित हुआ है. यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे देश के खाद्य उद्योग के लिए गर्व का विषय है.
मिलावट के विरुद्ध एक बड़ी जीत
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि का मुख्य उद्देश्य देश को मिलावट के जहर से बचाना है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उत्पादों को अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेह की दृष्टि से देखा जाता रहा है, लेकिन इस शोध ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत में भी विश्वस्तरीय अनुसंधान और शुद्ध उत्पाद संभव हैं.
कठोर वैज्ञानिक परीक्षणों में खरा उतरा शहद













