
पढ़ाने के बहाने नाबालिग छात्रा को घर बुलाकर टीचर ने बनाया हवस का शिकार
AajTak
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक स्कूल टीचर की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी टीचर ने 17 वर्षीय एक लड़की को पढ़ाने के बहाने अपने घर पर बुलाया. वहां मौका देखकर अपनी हवस का शिकार बना डाला.
यूपी के आगरा में एक स्कूल टीचर की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी टीचर ने 17 वर्षीय एक लड़की को पढ़ाने के बहाने अपने घर पर बुलाया. वहां मौका देखकर अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जैतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि ये वारदात मंगलवार की है. टीचर ने अपने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पढ़ाने के बहाने अपने घर बुलाया था. इस दौरान उसने उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं उसे इसके बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.
पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के भदोही में एक महीने पहले लापता हुई एक दलित लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है. उसका अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. लड़की 22 मार्च को लापता हो गई थी. लेकिन पुलिस ने 9 मई को एफआईआर दर्ज किया है.
एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने कहा, "लड़की को शनिवार को एक घर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पीड़ित के पिता रिक्शा चालक हैं. उनकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बताते चलें कि इसी साल जनवरी में आगरा में तैनात एक कांस्टेबल ने पहले 25 साल की दलित महिला के साथ रेप किया, उसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद हत्या का हादसा दिखाने के लिए उसका शव फांसी के फंदे से लटका दिया था. महिला शव उसके कमरे में मिला था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











