
पड़ोसियों से अच्छे संबंधों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अहम बयान
AajTak
केरल में शिवगिरि मठ की 90वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उस टिप्पणी को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं. उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है, लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर नहीं किया जाएगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है, लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर नहीं किया जाएगा. केरल में शिवगिरि मठ की 90वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उस टिप्पणी को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं.
रक्षा मंत्री ने कहा, 'इसलिए, हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंधों की आवश्यकता है. हालांकि, हम अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे. हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर किसी के साथ अच्छे संबंध नहीं चाहते हैं.' राजनाथ सिंह ने केरल के समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं के बारे में भी बात की, जैसे 'उद्योग के माध्यम से समृद्धि' जो भारत सरकार की 'आत्म निर्भर भारत' नीति का आधार है.
उन्होंने कहा, उसी के परिणामस्वरूप, देश को दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जाता है और हमारी सेना को एक ताकत के रूप में देखा जाता है. उद्योग के माध्यम से समृद्धि का उनका उपदेश भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प का आधार है. आज भारत अपनी मेहनत और उद्यम के कारण दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. आज भारत एक हो गया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है.
इस पर आधारित है आत्मनिर्भर भारत
रक्षा मंत्री ने कहा, 'दुनिया आज भारत को सैन्य शक्ति के रूप में पहचानती है, जिसका श्रेय 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए सरकार को दिया जाता है, जो श्री नारायण गुरु के उपदेश 'उद्योग के माध्यम से समृद्धि' पर आधारित है.' राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग रही है और श्री नारायण गुरु ने अपने उपदेशों से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और शिवगिरी मठ भी इसे लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि जब वह सशस्त्र बलों की मदद से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के 'शरीर' - सीमाओं - की रक्षा के लिए काम कर रहे थे, तब मठ के संत आत्मा की रक्षा के लिए काम कर रहे थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











