
'पठान' का मैजिक ब्रेक करेगी 'शहजादा'? रिलीज से पहले आई गुडन्यूज, करोड़ों कमाकर कार्तिक की मूवी ने वसूली लागत!
AajTak
कार्तिक की पिछली परफॉर्मेंस को देखते हुए दर्शकों की उम्मीद शहजादा से काफी ज्यादा है. क्रिटिक्स का भी मानना है कि शहजादा का बज फैन्स के बीच काफी हद तक है. इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने की एक्सपेक्टेशन करना गलत नहीं होगा.
भूल-भुलैया 2 के बाद से ही कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में चार चांद लग गए हैं. अब एक्टर फिल्म शहजादा से वापस ऑडियन्स को अपना दीवाना बनाने आ गए हैं. शहजादा पर हालांकि कई बार खतरे के बादल मंडराए लेकिन कार्तिक ने उसे सही सलामत बचा भी लिया. अब खबरे हैं कि कार्तिक की शहजादा रिलीज से पहले ही कुछ हिस्से की कमाई भी कर चुकी है.
कार्तिक के हिस्से एक और हिट
कार्तिक की पिछली परफॉर्मेंस को देखते हुए दर्शकों की उम्मीद शहजादा से काफी ज्यादा है. क्रिटिक्स का भी मानना है कि शहजादा का बज फैन्स के बीच काफी हद तक है. इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने की एक्सपेक्टेशन करना गलत नहीं होगा.
ट्रेड एनालिस्ट निशित शॉ की मानें तो, शहजादा 85 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. इसमें 65 करोड़ का प्रोडक्शन कॉस्ट और पब्लिसिटी और विज्ञापन का एस्टीमेट 20 करोड़ भी शामिल है. रिकवरी की बात करें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही 65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जिसमें फिल्म के म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स की कीमत 10 करोड़ भी शामिल है.
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है. फिल्म के राइट्स को 40 करोड़ में नेटफ्लिक्स को बेचा गया है. ओवरसीज राइट्स की कीमत पांच करोड़ बताई जा रही है. इस लिहाज से अगर काउंट किया जाए तो फिल्म अभी से 76 प्रतिशत का बिजनेस कर चुकी है. अगर इन आंकड़ों को सही मायने में तय किया जाए तो, फिल्म को हिट करार देने के लिए सिर्फ 40 करोड़ की जरूरत है.
बदली रिलीज डेट

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










