
पठानकोट की सड़कों पर दो सांडों का आतंक...ऐसे भिड़े कि पलट दीं लोगों का गाड़ियां, VIDEO
AajTak
जम्मू के पठानकोट में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है. हाल ही में पीर बाबा चौक पर दो सांडों की सड़क पर हुई भीषण लड़ाई से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोग नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछ रहे हैं कि गौ सेस वसूली के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या क्यों बरकरार है.
जम्मू के पठानकोट में आवारा पशुओं का आतंक सामने आया है जो लोगों की जान-माल की सुरक्षा को भी खतरा बन रहे हैं. हाल में हुई ऐसी एक घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में बीच सड़क 2 सांड आपस में लड़ते नजर आ रहे. सांडों की लड़ाई के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी बुरी तरह से टूट गईं. हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. लोगों ने घटना के लिए नगर निगम पर सवाल उठाए हैं.
घटना पठानकोट के पीर बाबा चौक की हैं, जहां भीड़भाड़ वाले इलाके में दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए. लड़ाई इतनी भीषण थी कि आस-पास खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. यह पहला मामला नहीं है जब पठानकोट के बाजारों में आवारा पशुओं को लड़ते देखा गया हो बल्कि ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं और कई लोग इनका शिकार भी बन चुके हैं
इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पठानकोट में आए दिन ऐसी स्थिति बनती है. बच्चे स्कूल जाने से और बुजुर्ग घर से निकलने से डरते हैं. उन्होंने बताया कि नगर निगम हर साल 'गौ सेस' के नाम पर शहरवासियों से लाखों रुपये वसूलता है. सवाल यह है कि यह पैसा कहां जा रहा है? उन्होंने कहा कि जब निगम सेस के रूप में पैसा लेता है, तो उसकी जवाबदेही भी होनी चाहिए. अगर यह गौशाला गौवंश की देखभाल के लिए है, तो फिर ये सड़कों पर क्यों हैं? आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता.कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









