
पटाखों से प्रदूषण होता है, इसमें कोई हिंदू मुसलमान की बात नहीं: अरविंद केजरीवाल
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखों के बदले दीये जलाना चाहिए, यह लाइट्स का त्यौहार है, दीये और मोमबत्ती जलाकर त्योहार मनाएं न कि पटाखे जलाएं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन लगाया गया है. पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह तो सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पटाखे न जलाएं. ऐसा करके हम अपने ऊपर ही एहसान कर रहे हैं. इसमें हिंदू मूसलमान जैसी कोई बात नहीं है."
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखों के बदले दीये जलाना चाहिए, यह लाइट्स का त्यौहार है, दीये और मोमबत्ती जलाकर त्योहार मनाएं न कि पटाखे जलाएं. उन्होंने आगे कहा कि पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है, इसमें कोई हिंदू मुसलमान की बात नहीं है, सबकी जिंदगी जरूरी है.
'सख्ती करना बेहद जरूरी'
मौलाना तौकीर रजा के मुताबिक, दीपावली रोशनी का त्यौहार है, न की धमाकों और पटाखों का त्यौहार है. उन्होंने कहा कि आपकी खुशी का इजहार करने में अगर वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है, तो वह खुशी का इजहार दरअसल खुशी नहीं कहलाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगे लेकिन सीमा तय कर दी जाए. मौलाना तौकीर राजा के मुताबिक अगर किसी की खुशी से जान-माल की हानि हो रही है, तो उसे पर सख्ती करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले प्रदूषण का ठीकरा पटाखों पर क्यो फोड़ते हैं लोग? देखें ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषण
'AQI में खतरनाक बढ़ोतरी...'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









