
पटना: IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED का एक्शन
AajTak
आईएएस संजीव हंस के साथ-साथ ईडी ने पूर्व विधायक गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है. ED के अनुसार संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है. उन्हें ईडी ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में ही अरेस्ट किया है.
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की टीम ने संजीव हंस को पटना स्थित उनके सरकारी आवास गिरफ्तार किया है तो वहीं, गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से अरेस्ट किया गया है. बता दें कि हंस 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं.
ED के अनुसार संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है. उन्हें ईडी ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में ही अरेस्ट किया है. संजीव हंस के साथ जिन गुलाब यादव की गिरफ्तारी हुई है, वह दिल्ली में उनके करीबी सहयोगी रहे हैं.
पहले हो चुकी है छापेमारी
इससे पहले एजेंसी बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व आरजेडी विधायक गुलाब यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान बिहार, दिल्ली और पुणे में कई ठिकानों पर छापे भी मार चुकी है.
हंस-यादव पर लग चुके हैं रेप के आरोप
बता दें कि संजीव हंस का विवादों से पुराना नाता रहा है. पिछले दिनों सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर रेप का आरोप भी लग चुका है. बता दें कि संजीव हंस के साथ-साथ आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ऊपर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











