
पटना में गोली मारकर युवक की हत्या, मर्डर केस में जेल जा चुका था मृतक
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. एक ही दिन अलग-अलग जगह गोलीबारी की घटना सामने आई है. शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में जहां बदमाशों ने गोली मारकर एक अस्पताल संचालक को जख्मी कर दिया. वहीं दूसरी ओर कदम कुआं थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
Bihar News: पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मामला कदम कुआं थाना क्षेत्र के लंगरटोली मोड इलाके की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. मामले की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से एक मैग्जीन और एक खोखा बरामद हुआ है.
पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला रही है. पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. मृतक का नाम आशु कुमार है. डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने बताया कि लंकर टोली गली के अंदर एक युवक की हत्या हुई है. युवक नशे का आदी था. साथ ही वह आपराधिक प्रवृत्ति का भी था. मृतक को दो से तीन गोली मारने की बात सामने आ रही है.
आपराधिक प्रवृति का था मृतक मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई हत्या और लूट मामले में भी जेल जा चुका था. हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसको गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. आपसी दुश्मनी या किसी और अन्य कारण से इसकी हत्या हुई है. इसकी जांच की जा रही है. मृतक पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
एक ही दिन अलग-अलग जगह गोलीबारी पटना में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना सामने आ है. दूसरी घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है. यहां भी रविवार को ही अपराधियों ने एक अस्पताल संचालक को गोलियों का शिकार बनाया. पीड़ित गुड्डू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी. इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










