
पटना: ट्यूशन टीचर ने 5 साल के बच्चे पर बेहोश होने तक बरसाए लाठी-डंडे, जमीन पर पटक-पटक कर मारा
AajTak
Patna News: बिहार के पटना में एक ट्यूशन टीचर की हैवानियत सामने आई है. एक पांच साल के बच्चे को छोटू नाम के आरोपी ने ट्यूशन क्लास में इतना मारा कि बच्चे के शरीर पर डंडा टूट गया. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो देखकर लोगों का कलेजा कांप गया. गुस्साए लोगों ने ट्यूशन क्लास में जाकर आरोपी को धुन दिया.
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. ट्यूशन पढ़ने गए एक पांच साल के बच्चे को छोटू नाम के शिक्षक ने इतना पीटा कि बच्चा बेहोश हो गया. शिक्षक की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच साल के मासूम को मारते मारते डंडा टूट गया.
बच्चा जमीन पर गिर गया तो उसके बाल पकड़कर खींचा और लात-घूंसे बरसाने लगा. बच्चा चीखते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा. यह मामला पटना में धनरूआ इलाके के जया कोचिंग क्लासेस का है.
जानकारी के अनुसार, पटना के धनरूआ क्षेत्र के वीर और जारा में जया कोचिंग क्लासेस में 5 साल का मासूम बच्चा ट्यूशन पढ़ने गया था. वहां बच्चे को छोटू नाम के शिक्षक ने बेरहमी से डंडे से पीटा. आरोपी ने क्रूरतापूर्वक बच्चे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी. आरोपी ने मासूम छात्र के शरीर पर कई डंडे तोड़ डाले.
हाथ पैर जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाते बच्चे को के बेरहमी से बाल पकड़कर नोंचते हुए लात-घूंसे मारे. क्रूरता की सारी हदें पार कर आरोपी ने बच्चे को जमीन पर पटक पटककर मारा. बच्चा छोड़ देने की गुहार लगाते-लगाते जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर गया. शिक्षक इसके बाद भी नहीं रुका. शिक्षक तब तक बच्चे को मारता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












