
पटना के फुलवारीशरीफ में अपार्टमेंट से मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप
AajTak
पटना के फुलवारी शरीफ में एक अपार्टमेंट के बाथरूम से नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस लड़की का शव मिला है..वो मेड का काम करती थी. जहां काम करती थी वहीं उसकी लाश मिली. इससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और थाने के सामने आगजनी की और सड़क जाम कर हंगामा किया. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











