
पगड़ी फाड़ी, बाल पकड़कर घसीटा... कनाडा में भारतीय सिख छात्र पर नस्लीय हमला
AajTak
भारत के एक सिख छात्र पर कनाडा में नस्लीय हमला हुआ है. करीब 15 लोगों के एक समूह ने छात्र पर उस वक्त हमला कर दिया जब वो रात को अपने घर लौट रहा था. हमलावरों ने छात्र की पगड़ी फाड़ दी और उसका बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा. इस घटना से कनाडा में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों में डर का माहौल है.
कनाडा में सिख समुदाय के खिलाफ नस्लवाद का बेहद ही संगीन मामला सामने आया है. भारत के 21 वर्षीय सिख छात्र पर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया और उसकी पगड़ी फाड़कर अपने साथ ले गए. जाने से पहले उपद्रवी युवाओं के समूह ने भारतीय छात्र को बुरी तरह पीटा और उसे फुटपाथ पर घसीटा. फिर बेहोशी की हालत में उसे बर्फ में छोड़कर चले गए.
कनाडा के सीटीवी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय छात्र गगनदीप सिंह पर कलोना शहर में उस वक्त हमला किया गया जब वो शुक्रवार रात को बस से अपने घर जा रहे थे.
ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कलोना शहर की पार्षद मोहिनी सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस हमले की सूचना मिली वो गगनदीप से मिलने पहुंचीं. उन्होंने सीटीवी न्यूज से बातचीत में कहा, 'जब मैंने उसे देखा तो मैं डर गई. उसके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी, वो बोलने के लिए अपना मुंह नहीं खोल पा रहा था.'
पगड़ी फाड़ी, बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा
उन्होंने कहा कि गगनदीप की आंखें सूजी हुई थीं और उसे काफी दर्द का अनुभव हो रहा था. पार्षद का कहना है कि उन्हें बताया गया कि गगनदीप रात करीब 10:30 बजे किराने का सामान खरीदने के बाद बस से घर जा रहा था. बस में उसके साथ करीब 15 युवाओं का एक समूह यात्रा कर रहा था. सेंट पैट्रिक्स डे मनाकर लौट रहे युवाओं ने बस में अपने साथ सवार गगनदीप को परेशान करना शुरू किया.
उन्होंने बताया, 'वे उसे परेशान कर रहे थे और उन्होंने उस पर विग फेंक दी. उसने उनसे कहा कि उसे परेशान न करें नहीं तो वो पुलिस को बुलाएगा. बावजूद इसके वो गगनदीप को परेशान करते रहे. इसके बाद गगनदीप बस से उतर गया.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








