
पकड़ी गई बांग्लादेशी सांसद को हनीट्रैप में फंसाकर लाने वाली महिला, ढाका टू कोलकाता टू अमेरिका ऐसे रची साजिश
AajTak
बांग्लादेश में हिरासत में ली गई महिला का नाम शिलांती रहमान है. कहा जा रहा है कि वह इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड अकतारुजमां शाहीन की प्रेमिका है. जिस समय सांसद अनवारुल की हत्या की गई. वह कोलकाता में ही थी और 15 मई को इस हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध हत्यारे अमानुल्लाह अमान के साथ ढाका लौट गई थी.
कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त की साजिश से लेकर पांच करोड़ की सुपारी और हनीट्रैप तक का एंगल सामने आ चुका है. अब खबर है कि बांग्लादेश पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है. कहा जा रहा है कि हो सकता है कि इसी महिला के जरिए सांसद को हनीट्रैप किया गया था.
इस महिला का नाम शिलांती रहमान (Shilanti Rahman) है, जो बांग्लादेश की नागरिक है. बांग्लादेश पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शिलांती इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड अकतारुजमां शाहीन की प्रेमिका है. जिस समय सांसद अनवारुल की हत्या की गई. वह कोलकाता में ही थी और 15 मई को इस हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध हत्यारे अमानुल्लाह अमान के साथ ढाका लौट गई थी.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अकतारुजमां ने सांसद को बांग्लादेश से कोलकाता बुलाने के लिए शिलांती का हनीट्रैप के तौर पर इस्तेमाल किया था.
सांसद हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने की पहली गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी की है. सीआईडी सूत्रों का कहना है कि जिहाद हवलदार नाम के एक शख्स को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. जिहाद पेशेवर कसाई है. उसे हत्या के मास्टरमांइड अकतारुजमां ने इस काम को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से मुंबई से बुलाया था.
सूत्रों के मुताबिक, जिहाद को दो महीने पहले इस काम के लिए हायर किया गया था और मुंबई से कोलकाता बुलाया गया था. जिहाद को पांच करोड़ की सुपारी का एक हिस्सा भी दिया गया था. वह कोलकाता एयरपोर्ट के पास एक होटल में ठहरा हुआ था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











