
'पंत के अंदर आई धोनी की आत्मा', विकेट के पीछे दिखाई ऐसी फुर्ती
AajTak
ऋषभ पंत ने शानदार कीपिंग करते हुए ऑली पोप को स्टंप किया. इसके बाद उन्होंने भारत के पूर्व महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में विकेट पर थ्रो किया.
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और कीपिंग से छाए रहे. उन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेली. पंत के टेस्ट करियर का ये तीसरा शतक है. इसके बाद जब कीपिंग की बारी आई तो उसमें भी उन्होंने अपना जलवा बिखेरा. ऋषभ पंत ने शानदार कीपिंग करते हुए ऑली पोप को स्टंप किया. इसके बाद उन्होंने भारत के पूर्व महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में विकेट पर थ्रो किया. पंत ने पारी के 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐसा किया. वॉशिंगटन सुंदर की गेंद को बेन फोक्स ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद घूमते हुए लेग स्टंप के बाहर निकली.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












