
पंजाब: हेड कांस्टेबल हत्या मामले में मुठभेड़ के बाद 4 कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार, एक को लगी गोली
AajTak
बरनाला में हुई हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल है. एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पिछले 22 अक्टूबर को एक रेस्टोरेंट में बिल को लेकर झगड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था.
पंजाब के बरनाला में हुई हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक आरोपी घायल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे से भी कम समय में सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल की है.
इस मामले पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पिछले 22 अक्टूबर को एक रेस्टोरेंट में बिल को लेकर झगड़ा हुआ था. सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से झगड़ा कर रहे चारों युवकों को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन परमजीत सिंह पम्मा, गुरुमीत सिंह, जगराज सिंह राजा और वजीर सिंह ने पुलिस पर हमला कर दिया था. जिसमें दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई. चारों युवक कबड्डी खिलाड़ी हैं.
कबड्डी खिलाड़ियों की थी हेड कांस्टेबल की हत्या
बात दें, 22 अक्टूबर रविवार देर रात की यह घटना है. बरनाला के एक रेस्तरां में बकाया बिल को लेकर वहां खाना खाने आए चार कबड्डी खिलाड़ियों का रेस्तरां कर्मचारियों से झगड़ा हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी जब कबड्डी खिलाड़ियों को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये सरकार देगी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक से भी 1 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











